{"_id":"6a86792e17d5b3739b0ab0ab","slug":"gautam-gambhir-meets-former-coach-gary-kirsten-now-guiding-sri-lanka-what-did-they-discuss-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gambhir-Kirsten: गंभीर से आमने-सामने हुए कर्स्टन तो क्या हुई बात? श्रीलंकाई कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Gambhir-Kirsten: गंभीर से आमने-सामने हुए कर्स्टन तो क्या हुई बात? श्रीलंकाई कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया
Thu, 20 Aug 2026 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:19 AM IST
सार
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन की पहली टेस्ट के दौरान मुलाकात चर्चा में रही। दोनों पहले भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं और 2011 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। मैच के बाद कर्स्टन ने गंभीर से हुई बातचीत और श्रीलंका की टीम को लेकर अपनी योजनाएं साझा कीं।
विज्ञापन
गंभीर और कर्स्टन
- फोटो : PTI/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में दो ऐसे चेहरे आमने-सामने थे, जिनका भारतीय क्रिकेट से बेहद खास रिश्ता रहा है। एक तरफ भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर थे तो दूसरी ओर श्रीलंका के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन। दोनों ने एक समय भारतीय ड्रेसिंग रूम साझा किया था और 2011 में भारत को वनडे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। अब दोनों अलग-अलग टीमों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। टेस्ट मैच के दौरान गंभीर और कर्स्टन की मुलाकात हुई। हालांकि, कर्स्टन ने बताया कि दोनों ने पुरानी यादों को ज्यादा ताजा करने के बजाय कोचिंग से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की।
कर्स्टन ने कहा, 'हमने ज्यादा पुरानी यादें ताजा नहीं कीं। वास्तव में हमने कोचिंग और कोचिंग की चुनौतियों पर बात की। टेस्ट क्रिकेट को लेकर हम दोनों के मूल्य काफी मजबूत हैं। इसलिए हमारी अच्छी बातचीत हुई। जाहिर तौर पर दोनों देशों के खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने में मदद करने की कोशिश के बारे में भी बात हुई।'
विज्ञापन
कर्स्टन ने कहा, 'हमने ज्यादा पुरानी यादें ताजा नहीं कीं। वास्तव में हमने कोचिंग और कोचिंग की चुनौतियों पर बात की। टेस्ट क्रिकेट को लेकर हम दोनों के मूल्य काफी मजबूत हैं। इसलिए हमारी अच्छी बातचीत हुई। जाहिर तौर पर दोनों देशों के खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने में मदद करने की कोशिश के बारे में भी बात हुई।'
विज्ञापन
गंभीर और कर्स्टन
- फोटो : PTI/Twitter
हार के बावजूद श्रीलंका से खुश हैं कर्स्टन
भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रन से हराया, लेकिन हार के बावजूद कर्स्टन अपनी टीम के रवैये से प्रभावित नजर आए। श्रीलंका की टीम पहली पारी में 99 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन उसने मुकाबले को पांचवें दिन की दोपहर तक खींच दिया। कर्स्टन ने कहा, 'तीसरे दिन की शुरुआत में 99 रन पर पांच विकेट होने के बाद टेस्ट मैच को पांचवें दिन की दोपहर तक ले जाना विशेष रूप से खुशी की बात थी। टीम में संघर्ष करने का जज्बा था और हम टेस्ट मैच में बने रहने की कोशिश कर रहे थे।' उन्होंने आगे कहा, 'हमें विश्वास था कि हम कुछ कर सकते हैं, टेस्ट मैच जीत सकते हैं या कम से कम ड्रॉ करा सकते हैं। इसलिए मैं टीम की ऊर्जा और रवैये से बहुत खुश था।'

गैरी कर्स्टन
- फोटो : ANI
श्रीलंका की बल्लेबाजी बनी सबसे बड़ी चिंता
कर्स्टन ने माना कि श्रीलंका की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी बल्लेबाजी रही। खासकर दोनों पारियों में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। उन्होंने कहा, 'अगर आप पूरे टेस्ट मैच को देखें तो हमने बल्ले से संघर्ष किया, खासकर दोनों पारियों में हमारे शीर्ष क्रम ने। शायद यही हमारी हार की सबसे बड़ी वजह बनी।'

श्रीलंका की टीम
- फोटो : PTI
टीम को विकसित करने पर कर्स्टन का फोकस
कर्स्टन ने कहा कि वह श्रीलंकाई क्रिकेट से जुड़कर उत्साहित हैं। उनके मुताबिक टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट की लगातार कमी के कारण खिलाड़ियों को इस प्रारूप की जरूरतों को समझने में समय लग रहा है। उन्होंने कहा, 'यह पिछले कुछ महीनों में हमारा तीसरा टेस्ट मैच है और मैं पहले से ही टीम में विकास देख सकता हूं। हम टीम को एक आकार देना शुरू कर रहे हैं। अब हमें इसे किसी समय शानदार प्रदर्शन में बदलना होगा। हम उसी दिशा में टीम को विकसित कर रहे हैं।'