फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harry Brook Reclaims No. 1 Spot in ICC Test Rankings, Travis Head Slips to Fourth

ICC Ranking: हैरी ब्रूक ने हेड को पछाड़ा, चौथी बार बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज; शांतो ने लगाई लंबी छलांग

Wed, 19 Aug 2026 05:45 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 19 Aug 2026 05:45 PM IST
सार

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने ट्रेविस हेड को पछाड़कर चौथी बार आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। खराब प्रदर्शन के बाद हेड चौथे स्थान पर खिसक गए, जबकि जो रूट और स्टीव स्मिथ को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

विज्ञापन
Harry Brook Reclaims No. 1 Spot in ICC Test Rankings, Travis Head Slips to Fourth
ट्रेविस हेड-हैरी ब्रूक - फोटो : ICC-ANI

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक एक बार फिर आईसीसी पुरुष टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह चौथी बार है जब ब्रूक टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बने हैं। उन्होंने पहली बार दिसंबर 2024 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

ट्रेविस हेड को तीन स्थान का नुकसान
ट्रेविस हेड को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में क्रमश: 22 और 17 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के बाद हेड तीन स्थान खिसककर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ 71 और 44 रन की पारियां खेली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप-4 बल्लेबाजों में बेहद कम अंतर
आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष चार बल्लेबाजों के बीच सिर्फ 33 रेटिंग प्वाइंट्स का अंतर है। ऐसे में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज तथा बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के बाद रैंकिंग में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

शांतो को नौ स्थान का फायदा
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने रैंकिंग में शानदार छलांग लगाई है। वह नौ स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 20वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। शांतो ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 84 रन बनाए थे और बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत की नींव रखी थी। इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और बांग्लादेश के लिटन दास को पीछे छोड़ दिया।

कैमरन ग्रीन और मोमिनुल हक की भी रैंकिंग सुधरी
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया, जिसका उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला। वह पांच स्थान ऊपर चढ़कर 30वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के मोमिनुल हक भी पांच स्थान की छलांग लगाकर 31वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, शादमान इस्लाम तीन स्थान ऊपर चढ़कर 58वें और मेहदी हसन मिराज पांच स्थान की बढ़त के साथ 59वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के तंजीद हसन को सबसे बड़ा फायदा हुआ है। वह 84 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 88वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

हसन महमूद को गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा फायदा
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में उन्होंने सिर्फ 55 रन देकर छह विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के बाद वह 26 स्थान ऊपर चढ़कर 38वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरी पारी में 66 रन देकर पांच विकेट लेने वाले मेहदी हसन मिराज को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है। वह अब गेंदबाजों की रैंकिंग में 24वें स्थान पर हैं।

वनडे रैंकिंग में सेदिकुल्लाह अटल की बड़ी छलांग
आईसीसी मेंस वनडे प्लेयर रैंकिंग में इस सप्ताह सबसे ज्यादा फायदा अफगानिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल को हुआ है। आयरलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में उन्होंने 143 और 98 रन की शानदार पारियां खेलीं। इस प्रदर्शन के दम पर अटल 37 स्थान ऊपर चढ़कर 33वें नंबर पर पहुंच गए हैं। आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने भी 84 और 96 रन की पारियां खेलकर 23 स्थान की छलांग लगाई है। वह अब 36वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

परगत सिंह और एंड्रयू बालबर्नी को भी फायदा
आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ कनाडा के परगत सिंह ने 42 रन की पारी खेली। इसके बाद वह 10 स्थान ऊपर चढ़कर 85वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, आयरलैंड के एंड्रयू बालबर्नी को भी पांच स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 47वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed