फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Vs Pakistan: Azan Awais To Get Out On First Ball Of Test Series named unwanted record know stats

ENG vs PAK: टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज अजान अवैस, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Wed, 19 Aug 2026 05:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Aug 2026 05:38 PM IST
सार

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान अवैस मैच की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

विज्ञापन
England Vs Pakistan: Azan Awais To Get Out On First Ball Of Test Series named unwanted record know stats
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : IANS

विस्तार

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज अजान अवैस मैच की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे।  ओली रोबिन्सन की अंदर आती हुई गेंद को अजान समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे और गेंद सीधा उनके पैड पर आकर लगी, जिसके बाद अंपायर ने तुरंत अपनी अंगुली खड़ी कर दी। 
विज्ञापन

पहली गेंद पर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज
पाकिस्तान के बल्लेबाज ने डीआरएस का भी इस्तेमाल किया, लेकिन वह विकेटों के ठीक सामने पाए गए। अजान अवैस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान की ओर से मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले महज दूसरे सलामी बल्लेबाज बने। उनसे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड मोहसिन खान के नाम दर्ज है, जो 1983 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोबिन्सन पहली गेंद पर विकेट लेने वाले इंग्लैंड के चौथे गेंदबाज
वहीं, ओली रोबिन्सन इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले महज चौथे गेंदबाज बने हैं। रोबिन्सन से पहले यह कारनामा मॉरिस टेट, जॉफ्री ग्राहम अर्नोल्ड और रयान साइडबॉटम कर चुके हैं। बारिश के चलते खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में अपने दो विकेट सिर्फ 23 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे। अजान अवैस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि चोट के बाद टीम में वापसी करने वाले शान मसूद सिर्फ पांच रन बनाकर ओली रोबिन्सन का दूसरा शिकार बने।

टेस्ट क्रिकेट में फिर से इंग्लैंड के कप्तान नियुक्त किए गए जो रूट ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चोट के चलते इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनके स्थान पर टीम की कमान सलमान अली के हाथों में सौंपी गई है।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
पाकिस्तान: अजान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली और मोहम्मद अब्बास।
इंग्लैंड: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed