फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India Win Their 600th Test: Beat Sri Lanka by 165 Runs in Galle as Manav Suthar Takes Six Wickets

अपने 600वें टेस्ट में जीता भारत: गॉल में श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव ने दूसरी बार पारी में छह विकेट झटके

Wed, 19 Aug 2026 01:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Aug 2026 01:46 PM IST
सार

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में 25 टेस्ट खेले हैं। इसमें से उसने 10 टेस्ट जीते हैं। वहीं, श्रीलंका ने सात टेस्ट में जीत हासिल की है। आठ मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं, दोनों टीमों के बीच कुल 47 टेस्ट खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 23 टेस्ट जीत हैं। वहीं, श्रीलंका ने सात टेस्ट जीते हैं। दोनों टीमों के बीच 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

विज्ञापन
India Win Their 600th Test: Beat Sri Lanka by 165 Runs in Galle as Manav Suthar Takes Six Wickets
भारतीय टीम ने अपना 600वां टेस्ट जीता - फोटो : IANS

विस्तार

भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से जीत हासिल की है। यह भारत का 600वां टेस्ट था और शुभमन गिल की टीम ने इसमें जीत हासिल की। जीत के लिए मिले 372 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर सिमट गई। मानव सुथार ने छह विकेट लिए। इस जीत के साथ टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


गॉल में दोनों टीमें टेस्ट में छह बार आमने-सामने आई हैं। इसमें से सभी छह मैचों के जीत या हार में नतीजे निकले हैं, यानी कोई टेस्ट ड्रॉ नहीं हुआ। भारत और श्रीलंका के बीच यहां छह टेस्ट खेले गए और भारत ने तीन मैच जीते हैं और तीन गंवाए हैं। भारतीय टीम गॉल में इस टेस्ट से पहले श्रीलंका से पिछली बार जुलाई 2017 में भिड़ी थी। तब टीम इंडिया ने 304 रन से जीत हासिल की थी। यानी गॉल में भारत ने लगातार दूसरा टेस्ट जीता। 2014 के बाद से गॉल में खेले गए 28 टेस्ट मैचों में केवल एक ही मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है, वह भी पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया बारिश से प्रभावित टेस्ट था। यानी अन्य 27 टेस्ट के नतीजे हार-जीत में निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

India Win Their 600th Test: Beat Sri Lanka by 165 Runs in Galle as Manav Suthar Takes Six Wickets
भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट - फोटो : IANS
टॉस जीतकर भारत ने की पहले बल्लेबाजी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और कुल 371 रन की बढ़त हासिल की और इस तरह श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला था।

मानव सुथार ने मैच में 10 विकेट लिए
मानव ने मैच में कुल 10 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने चार विकेट झटके थे। मानव ने इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ जून में हुए टेस्ट में पहली पारी में 33 रन देकर छह विकेट झटके थे। हालांकि, गॉल में उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पडिक्कल ने गॉल में पहली पारी में 167 रन बनाए और दूसरी पारी में 44 रन बनाए थे।

India Win Their 600th Test: Beat Sri Lanka by 165 Runs in Galle as Manav Suthar Takes Six Wickets
धनंजय डिसिल्वा - फोटो : IANS
श्रीलंका की दूसरी पारी और पांचवें दिन क्या हुआ?
 
  • श्रीलंका की टीम ने पांचवें दिन चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और 122 रन बनाने में बाकी के छह विकेट गंवा दिए।
  • कप्तान धनंजय डिसिल्वा और सोनल दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी की और पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी निभाई।
  • धनंजय को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। वह सात चौके की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रीलंका की टीम लगातार विकेट गंवाती रही।
  • निरोशन डिकवेला 10 रन, केशारा नुवांथा 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, प्रभात जयसूर्या और लाहिरू कुमारा खाता नहीं खोल सके। सोनल दिनुषा आठ चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए।
  • इससे पहले चौथे दिन श्रीलंका की दूसरी पारी में निशान मदुष्का छह रन, लाहिरू उदारा 16 रन और कामिंदु मेंडिस दो रन बनाकर आउट हुए थे। दिनेश चांदीमल के कन्कशन के तौर पर आए पासिंदु सूरियाबंदारा खाता नहीं खोल सके थे।
  • भारत की ओर से सुथार के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट झटके। वहीं, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। श्रीलंका के सामने गॉल टेस्ट को जीतने के लिए 372 रन का लक्ष्य है।

India Win Their 600th Test: Beat Sri Lanka by 165 Runs in Galle as Manav Suthar Takes Six Wickets
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत की दूसरी पारी
 
  • भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में दूसरी पारी में 193 रन के साथ टीम इंडिया की कुल बढ़त 371 रन की हुई और श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला।
  • भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। उन्होंने 69 गेंद में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 75 गेंद में छह चौके की मदद से 44 रन बनाए। 
  • यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल सके थे। वहीं, केएल राहुल ने पडिक्कल के साथ मिलकर 65 रन की साझेदारी निभाई। राहुल 35 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर सके और आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
  • पडिक्कल, पंत और राहुल के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। ध्रुव जुरेल सात रन, रवींद्र जडेजा नौ रन, मानव सुथार नौ रन, कुलदीप यादव पांच रन और प्रसिद्ध कृष्णा दो रन बनाकर आउट हुए।
  • सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने चार विकेट झटके। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट झटके। लाहिरू कुमारा को दो विकेट मिले। केशारा नुवांथा ने एक विकेट लिया।

India Win Their 600th Test: Beat Sri Lanka by 165 Runs in Galle as Manav Suthar Takes Six Wickets
सोनल दिनुषा - फोटो : IANS
श्रीलंका की पहली पारी
 
  • श्रीलंका की टीम तीसरे दिन ही अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी थी। उसकी पारी तीसरे दिन ही सिमट भी गई। श्रीलंका ने 79.4 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 284 रन बनाए। इसमें से 100 रन का योगदान सोनल दिनुषा का रहा। उन्होंने 168 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।
  • भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। ऐसे में श्रीलंका टीम भारत से 178 रन पीछे रह गई। भारतीय टीम अब चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त के साथ उतरेगी। 
  • इसके अलावा निरोशन डिकवेला ने 115 गेंद में सात चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी हुई। इसी ने श्रीलंका को फॉलोऑन बचाया। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 263 रन बनाने थे। इन दोनों के अलावा कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज 30 का आंकड़ा नहीं पार कर सका।
  • निशान फर्नांडो खाता नहीं खोल पाए। वहीं, लाहिरू उदारा 27 रन, दिनेश चांदीमल चार रन और कामिंदु मेंडिस 14 रन बना सके। इसके बाद कप्तान धनंजय डिसिल्वा भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। फिर डिकवेला और सोनल ने पारी संभाली। सोनल ने करीब साढ़े चार घंटे बल्लेबाजी की और श्रीलंका को मुश्किलों से निकाला।
  • इस साझेदारी को प्रसिद्ध ने तोड़ा। उन्होंने डिकवेला को आउट किया। इसके बाद केशारा नुवांथा दो रन, प्रभात जयसूर्या 10 रन और लाहिरू कुमारा 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से मानव सुथार ने चार विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। सिराज, प्रसिद्ध और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया।
  • पारी खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई है और मैदान को कवर्स से ढक दिया गया। पहले खेल को बारिश की वजह से रोका गया, फिर अंपायर्स ने दिन के खेल को समाप्त करने की घोषणा की। बारिश की वजह से शुरुआती दो दिन खेल को काफी नुकसान पहुंचा था।

India Win Their 600th Test: Beat Sri Lanka by 165 Runs in Galle as Manav Suthar Takes Six Wickets
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : PTI
भारत की पहली पारी
 
  • भारत के लिए पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने सबसे ज्यादा 167 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया।
  • इसके अलावा केएल राहुल ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज 50+ का आंकड़ा नहीं छू सका।
  • यशस्वी जायसवाल 32 रन, कप्तान शुभमन गिल 16 रन, ऋषभ पंत 39 रन, रवींद्र जडेजा 13 रन, मानव सुथार 24 रन, मोहम्मद सिराज 11 रन और प्रसिद्ध कृष्णा दो रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, केशारा नुवांथा को तीन विकेट मिले। असिथा फर्नांडो ने दो विकेट झटके। थोड़ी देर में श्रीलंका की पहली पारी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed