फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Sri Lanka: Indian Captain Shubman Gill reaction after won first test at Galle stadium

IND vs SL: गॉल टेस्ट से पहले क्यों दबाव में थे गिल? कप्तान ने किया खुलासा; बल्लेबाजी की चिंता को किया खारिज

Wed, 19 Aug 2026 02:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Aug 2026 02:29 PM IST
सार

भारतीय कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने हालांकि, बताया कि मैच से गॉल में मौसम को लेकर जो पूर्वानुमान जताया गया था उससे टीम थोड़ी चिंतित थी।

विज्ञापन
India Vs Sri Lanka: Indian Captain Shubman Gill reaction after won first test at Galle stadium
शुभमन गिल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने पांचवें दिन श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रनों पर ढेर की और 165 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहे। भारत के लिए इस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से और मानव सुथार ने गेंद से जोरदार प्रदर्शन किया। मैच के बाद भारतीय कप्तान ने बताया कि वह इस मैच से पहले क्यों दबाव में थे। 
विज्ञापन

भारत की बड़ी जीत 
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और कुल 371 रन की बढ़त हासिल की और इस तरह श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन श्रीलंका की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत से डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका पर क्या पड़ा असर?
गॉल टेस्ट में श्रीलंका को हराकर भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपनी स्थिति भी बेहतर कर ली है। इस जीत से भारत का अंक प्रतिशत 48.15 से बढ़कर 53.33 हो गया है। अब टीम इंडिया के आठ टेस्ट बाकी हैं और फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर जीत बेहद अहम होगी। मुकाबले से पहले पांचवें स्थान पर मौजूद टीम इंडिया ने जीत के साथ अपने खाते में 12 अंक जोड़े और अब उसके कुल 64 अंक हो गए हैं। गॉल टेस्ट के बाद भारत 10 मैचों में पांच जीत, चार हार और एक ड्रॉ के साथ पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन

600वें टेस्ट में जीत को बताया खास
मैच के बाद गिल ने कहा, भारत के 600वें टेस्ट को जीतना बेहद खास है। यह जीत हमारे लिए बेहद संतुष्ट करने वाली है। देश के लिए 600वां टेस्ट जीतना बहुत सम्मान की बात है। मुझे लगता है कि हम शुरुआत से ही सुखद स्थिति में थे, लेकिन यहां आने से पहले हम चिंतित थे क्योंकि मौसम को लेकर पूर्वानुमान सही नहीं था। हम इससे थोड़े दबाव में थे। लेकिन मुझे लगता है कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। 

भारत ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन दूसरी पारी में टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही थी और टीम कुल 200 रन भी नहीं बना सकी। यह पूछे जाने पर कि क्या दूसरी पारी में बल्लेबाजी क्रम का लड़खड़ाना चिंता का विषय है? इस पर गिल ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो कोई चिंता की बात नहीं है। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे और हम चाहते थे कि स्कोर 400 के आसपास जाए। विकेट ऐसा नहीं था जिस पर बल्लेबाजी करना आसान हो और दूसरी पारी में हम थोड़ा आक्रामक होकर खेलना चाहते थे। इसका कारण यह था कि हम इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थे कि हमें चौथे और पाचवें दिन कितने ओवर गेंदबाजी करनी होगी। यह बस प्रक्रिया थी और इसी कारण हमने कुछ विकेट जल्दी गंवाए। ओवरऑल पूरे मैच के दौरान हम मजबूत स्थिति में ही रहे। 

कप्तान ने सुथार को सराहा
इस मैच में लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों पारी मिलाकर कुल 10 विकेट झटके। सुथार को लेकर कप्तान गिल ने कहा, वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, चाहे वह भारत में खेला गया पहला मैच हो (अफगानिस्तान के खिलाफ) या फिर यह मैच। सुथार बहुत होनहार खिलाड़ी लगते हैं और ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed