फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs SL: Yashasvi Jaiswal Gets Into Niroshan Dickwella's Head Before Prasidh Krishna Takes His Wicket

IND vs SL: डिकवेला का विकेट प्रसिद्ध ने लिया, पर भारतीय खिलाड़ी यशस्वी को क्यों देने लगे बधाई? वजह चौंका देगी

Wed, 19 Aug 2026 01:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के आखिरी दिन निरोशन डिकवेला का विकेट चर्चा का विषय बन गया। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया, लेकिन विकेट के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने यशस्वी जायसवाल को बधाई दी। दरअसल, यशस्वी लगातार डिकवेला को उकसा रहे थे और उनके साथ बातचीत के बाद बल्लेबाज ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की।

विज्ञापन
IND vs SL: Yashasvi Jaiswal Gets Into Niroshan Dickwella's Head Before Prasidh Krishna Takes His Wicket
भारतीय टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के पांचवें दिन मैदान पर गेंद और बल्ले के अलावा शब्दों की भी जंग देखने को मिली। श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को आउट करने में प्रसिद्ध कृष्णा का हाथ था, लेकिन विकेट गिरते ही भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को बधाई देने लगे। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

यशस्वी ने डिकवेला को लगातार उकसाया
श्रीलंका की दूसरी पारी में डिकवेला उस समय बल्लेबाजी करने आए, जब टीम को भारतीय गेंदबाजों के सामने एक मजबूत साझेदारी की जरूरत थी। धनंजय डिसिल्वा के आउट होने के बाद श्रीलंका को डिकवेला से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन क्रीज पर आते ही डिकवेला को यशस्वी जायसवाल ने बातचीत में उलझाना शुरू कर दिया। यशस्वी विकेट के पास आकर लगातार श्रीलंकाई बल्लेबाज से बात कर रहे थे। दोनों के बीच कुछ देर बातों का आदान प्रदान भी हुआ।

यशस्वी ने क्या कहकर डिकवेला उकसाया
श्रीलंका की दूसरी पारी में 60वें ओवर में जब प्रसिद्ध गेंदबाजी कर रहे थे तो यशस्वी डिकवेला के पास आकर उन्हें उकसाते दिखे। दोनों की बातचीत स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या बात हुई-
 
  • यशस्वी- पहली पारी में तुमने काफी शॉट खेले थे। हमें इस पारी में भी कुछ देखने को चाहिए। आओ, दिखाओ। वहां (डीप स्क्वायर लेग की तरफ इशारा करते हुए) मारो। क्यों, नहीं मार सकते क्या?
  • डिकवेला- कोई जरूरत नहीं है। मुझे आईपीएल में ले जाओ, फिर मैं वहां शॉट मारूंगा।
  • यशस्वी- हम ले जाएंगे, 100 प्रतिशत गारंटी। आओ, गेंदबाज को छक्का मारो, मैं तुम्हें आईपीएल में ले जाऊंगा।'
  • डिकवेला- धन्यवाद।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी ओवर में प्रसिद्ध ने कर दिया काम तमाम
इसके बाद मैदान पर मौजूद भारतीय खिलाड़ियों की नजरें डिकवेला पर टिक गईं। फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला के सामने शॉर्ट गेंदों की झड़ी लगा दी। उसी ओवर में डिकवेला शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को ऑफ साइड में खेलने के लिए क्रीज से हटे, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई। यानी यशस्वी की बातों के बाद डिकवेला ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की और अपना विकेट गंवा बैठे। डिकवेला महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। जैसे ही विकेट गिरा, भारतीय खिलाड़ियों ने प्रसिद्ध कृष्णा के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल को भी बधाई दी। यानी विकेट गेंदबाज ने लिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के जश्न में यशस्वी भी केंद्र में रहे। डिकवेला ने पहली पारी में 80 रन बनाए थे और श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने में काफी मदद की थी। उन्होंने सोनल दिनुषा के साथ तब छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी निभाई थी।
विज्ञापन

श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ीं
डिकवेला का विकेट श्रीलंका के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय पर गिरा। इससे टीम की निचले क्रम के बल्लेबाजों पर निर्भरता बढ़ गई और भारत जीत के करीब पहुंच गया। इससे पहले श्रीलंका ने पांचवें दिन के शुरुआती सत्र में भारतीय स्पिनरों को काफी देर तक परेशान किया था। धनंजय डिसिल्वा और सोनल दिनुषा ने अर्धशतक लगाकर श्रीलंका की उम्मीदें जगाई थीं। हालांकि, धनंजय के आउट होने के बाद भारत ने दबाव बढ़ाया और डिकवेला का विकेट भी जल्द हासिल कर लिया। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed