फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy final moved from Centre of Excellence in Bengaluru to Chennai know

Duleep Trophy: बीसीसीआई ने क्यों बदला दलीप ट्रॉफी के फाइनल का वेन्यू, बंगलूरू से चेन्नई शिफ्ट करने की क्जह?

Wed, 19 Aug 2026 11:24 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 19 Aug 2026 11:24 PM IST
सार

बीसीसीाई ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल का वेन्यू बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से बदलकर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम कर दिया है। आइए इस फैसले के पीछे का कारण जानते हैं...

विज्ञापन
Duleep Trophy final moved from Centre of Excellence in Bengaluru to Chennai know
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया - फोटो : IANS

विस्तार

दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले का आयोजन अब बंगलूरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में नहीं, बल्कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को फाइनल का वेन्यू बदलने का फैसला किया। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला छह से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने बताया कि फाइनल को चेन्नई शिफ्ट करने का मुख्य कारण ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को स्टेडियम में मुकाबला देखने का मौका देना है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दर्शकों की संख्या को लेकर कुछ प्रतिबंध हैं, जिसके चलते बोर्ड ने फाइनल के लिए बड़े और दर्शकों के अनुकूल वेन्यू का चयन किया है।
विज्ञापन

23 अगस्त से बंगलूरू में शुरू होंगे मुकाबले
दलीप ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। पहले दिन ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा, जबकि नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन की टीमें भी आमने-सामने होंगी। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि फाइनल को छोड़कर दलीप ट्रॉफी के बाकी मुकाबले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेले जाएंगे।

इस बार छह जोनल टीमें लेंगी हिस्सा
2026-27 सीजन में दलीप ट्रॉफी अपने पारंपरिक जोनल फॉर्मेट में लौट आई है। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।
  • सेंट्रल जोन
  • साउथ जोन
  • ईस्ट जोन
  • वेस्ट जोन
  • नॉर्थ जोन
  • नॉर्थ ईस्ट जोन
  • टूर्नामेंट का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई सचिव ने बताया क्यों बदला गया वेन्यू
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि दलीप ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट कैलेंडर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका समृद्ध इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड चाहता है कि प्रशंसकों को इस प्रतिष्ठित प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के फाइनल को स्टेडियम में लाइव देखने का अवसर मिले। सैकिया के मुताबिक, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दर्शकों की संख्या को लेकर कुछ सीमाएं हैं। ऐसे में फाइनल को ऐसे मैदान में कराने का फैसला किया गया, जहां अधिक संख्या में प्रशंसक पहुंचकर मुकाबले का हिस्सा बन सकें।

सभी मुकाबलों की होगी लाइव स्ट्रीमिंग
बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी के कवरेज को भी बढ़ाने का फैसला किया है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। इसके अलावा एक क्वार्टर फाइनल, एक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले का टेलीविजन पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस बदलाव के साथ अब दलीप ट्रॉफी का फाइनल चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed