{"_id":"69df63c3a16f5b4c69052a68","slug":"abhishek-sharma-axar-patel-added-to-nadas-rtp-for-second-quarter-of-2026-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RTP 2026: नाडा की नई सूची में अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल शामिल, जानें खिलाड़ियों को किन नियमों का करना होगा पालन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RTP 2026: नाडा की नई सूची में अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल शामिल, जानें खिलाड़ियों को किन नियमों का करना होगा पालन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी एजेंसी (नाडा) ने 2026 की दूसरी तिमाही के लिए आरटीपी सूची जारी की, जिसमें अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शामिल किया गया। नई सूची में 348 खिलाड़ी हैं, जिन्हें डोप टेस्ट के लिए अपनी लोकेशन जानकारी नियमित रूप से देनी होगी।
अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी एजेंसी (नाडा) ने 2026 की दूसरी तिमाही के लिए आरटीपी सूची जारी की, जिसमें अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शामिल किया गया। नई सूची में 348 खिलाड़ी हैं, जिन्हें डोप टेस्ट के लिए अपनी लोकेशन जानकारी नियमित रूप से देनी होगी।
अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा का नाम शामिल
भारत की राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी एजेंसी (नाडा) ने वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के लिए अपने रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) की नई सूची जारी की है, जिसमें अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह इस सूची में आए हैं। आरटीपी में शामिल खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन की जानकारी नाडा को देनी होती है और उन्हें रोजाना तय समय पर डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध रहना पड़ता है। यदि कोई खिलाड़ी तीन बार अपनी जानकारी देने में असफल रहता है, तो इसे डोपिंग उल्लंघन माना जाता है।
Trending Videos

क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ी
इस सूची में बाकी क्रिकेटरों के नाम पहले जैसे ही हैं, जिनमें शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा शामिल हैं। महिला टीम से दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर भी सूची में बनी हुई हैं। कुल मिलाकर 14 क्रिकेटरों को आरटीपी में शामिल किया गया है।
एथलेटिक्स और अन्य खेल
एथलेटिक्स में खिलाड़ियों की संख्या 118 से बढ़कर 134 हो गई है। इसमें अविनाश साबले, ज्योति याराजी, तेजस्विन शंकर और अनिमेश कुजुर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके अलावा शैली सिंह, एम श्रीशंकर और तजिंदरपाल सिंह तूर को भी जगह मिली है।
अन्य खेलों के खिलाड़ी

- तीरंदाजी: दीपिका कुमारी, राकेश कुमार, शीतल देवी
- हॉकी: मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हार्दिक सिंह, सलीमा टेटे, सविता पुनिया, नवनीत कौर
- बैडमिंटन: पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन, गायत्री गोपीचंद
- बॉक्सिंग: निकहत जरीन, निशांत देव, जैस्मीन लैम्बोरिया, लवलीना बोरगोहेन
- कुश्ती: अमन सहरावत
- इस तरह नाडा की नई आरटीपी सूची में कुल 348 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें एथलेटिक्स का दबदबा सबसे ज्यादा है।

कमेंट
कमेंट X