{"_id":"69de5bd1c440905825021ec1","slug":"rcb-vs-lsg-ipl-2026-23rd-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs LSG Playing 11: लखनऊ के खिलाफ क्या हेजलवुड को मौका देगी आरसीबी? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs LSG Playing 11: लखनऊ के खिलाफ क्या हेजलवुड को मौका देगी आरसीबी? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 14 Apr 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार
RCB vs LSG Playing 11 Today Prediction: गत चैंपियन आरसीबी का सामना बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। आरसीबी अच्छी फॉर्म में है, जबकि लखनऊ भी वापसी करने का मौका खोज रही है।
लखनऊ बनाम आरसीबी
- फोटो : IPL
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में बुधवार को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। आरसीबी अभी छह अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर हैं और चार अन्य टीमें चार-चार अंकों के साथ उसका पीछा कर रही हैं। बेंगलुरु की टीम शीर्ष पर काबिज राजस्थान रॉयल्स से दो अंक और पंजाब किंग्स से एक अंक पीछे है। लेकिन सच्चाई यह है कि आईपीएल के इस सत्र में आरसीबी के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों के मन में जितना खौफ पैदा किया है, उतना कोई अन्य टीम नहीं कर पाई है।
Trending Videos
बेहतरीन फॉर्म में है आरसीबी के बल्लेबाज
आरसीबी के बल्लेबाजों ने अभी तक एकजुट होकर प्रदर्शन किया है और सभी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह उसके शीर्ष पांच बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट में साफ झलकता है। विराट कोहली (स्ट्राइक रेट 162), फिल सॉल्ट (178), रजत पाटीदार (214), टिम डेविड (221) और देवदत्त पडिक्कल (201) ने आईपीएल 2026 में सभी टीमों के गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। इन पांचों बल्लेबाजों ने मिलकर चार मैचों में कुल 52 छक्के जड़े हैं। आईपीएल के इस सत्र में अभी तक आरसीबी ने सर्वाधिक छक्के जड़े हैं। वहीं, उसकी गेंदबाजी भी ठीक है। टीम ने पिछले मैच में जोश हेजलवुड को प्लेइंग-11 से बाहर रखा था और माना जा रहा है कि वह लखनऊ के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे।

लखनऊ की गेंदबाजी कमजोर कड़ी
आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर अगले तीन मैच में भी परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहेगा। लेकिन क्या चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुपर जायंट्स के गेंदबाजी आक्रमण से उन्हें किसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। एलएसजी की तरफ से अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी ने अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद एलएसजी तालिका में सातवें स्थान पर है और इसका मुख्य कारण उसके बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन है। ऋषभ पंत की अगुआई वाला बल्लेबाजी क्रम अभी तक लय में नहीं आया है। स्वयं कप्तान पंत चार मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट से 103 रन ही बना पाए हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
आरसीबी: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।
लखनऊ: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी, जॉर्ज लिंडे।

हम यहां आपको आरसीबी और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
आरसीबी और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
आरसीबी और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच 15 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा।
आरसीबी और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
आरसीबी और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
आरसीबी और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
आरसीबी और लखनऊ के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X