😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
MS Dhoni’s Magic Works Off the Field as Noor Ahmad Shines Again vs KKR IPL 2026 Akeal Hosein
{"_id":"69df4256a7b9dee6870383c4","slug":"ms-dhoni-s-magic-works-off-the-field-as-noor-ahmad-shines-again-vs-kkr-ipl-2026-akeal-hosein-2026-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: बिना खेले चला धोनी मैजिक! नूर अहमद से की थी लंबी बातचीत; अफगानी स्पिनर ने फिर KKR के खिलाफ किया कमाल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: बिना खेले चला धोनी मैजिक! नूर अहमद से की थी लंबी बातचीत; अफगानी स्पिनर ने फिर KKR के खिलाफ किया कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:16 PM IST
सार
आईपीएल 2026 में एमएस धोनी का मैजिक मैदान पर उतरे बिना भी देखने को मिला, जब उन्होंने मैच से पहले नूर अहमद से लंबी बातचीत की। इसके बाद अफगानी स्पिनर ने केकेआर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। सीएसके की जीत में नूर अहमद की अहम भूमिका रही, जिससे यह साबित हुआ कि धोनी का अनुभव और मार्गदर्शन आज भी टीम के लिए गेम-चेंजर है।
विज्ञापन
1 of 5
नूर अहमद
- फोटो : IANS/ANI
Link Copied
महेंद्र सिंह धोनी भले ही चोटिल होने के कारण आईपीएल के मौजूदा सत्र में अभी तक नहीं खेल पाए हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के प्रदर्शन में उनका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है जिसकी एक बानगी स्पिनर नूर अहमद के कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच विजेता प्रदर्शन में देखने को मिली।
Trending Videos
2 of 5
नूर अहमद
- फोटो : IANS/ANI
अफगानिस्तान के बाएं हाथ की कलाई के स्पिनर नूर इस मैच से पहले तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उन्होंने चार मैचों में केवल एक विकेट लिया था। लेकिन नेट पर अभ्यास के दौरान धोनी से लंबी बातचीत के बाद उनके खेल में बदलाव देखने को मिला। उन्होंने केकेआर के खिलाफ चार ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने बीच के ओवरों में अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन के विकेट लेकर सीएसके की 32 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नूर अहमद
- फोटो : IANS/ANI
पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी, लेकिन नूर बल्लेबाजों पर हावी होने में कामयाब रहे। सीएसके के सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम ने नूर की मैच से पहले धोनी के साथ हुई बातचीत के बारे में बात की। धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पा रहे हैं।
4 of 5
नूर अहमद
- फोटो : IANS/ANI
श्रीराम ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, 'विकेट से थोड़ी मदद मिल रही थी। केकेआर के खिलाफ उनकी गेंद की गति हवा में थोड़ी धीमी थी। गेंद पर साइड स्पिन ज्यादा थी और ड्रॉप भी ज्यादा था। इस पर वह काम कर रहे हैं। धोनी ने अभ्यास सत्र के दौरान उनसे काफी देर तक बात की और उन्हें लेग अधिक ब्रेक करने के लिए प्रेरित किया। मुझे लगता है कि उससे मदद मिली और इसके परिणाम सबके सामने हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
सीएसके
- फोटो : IANS/ANI
श्रीराम ने वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन और नूर के संयोजन पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वे एक-दूसरे के पूरक हैं। वे दोनों आपस में बहुत अच्छे से संवाद भी करते हैं। उनके बीच आपस में अच्छी समझ है। अकील ने ही नूर को सही लेंथ बताई। एक बार नूर को जब सही लेंथ मिल गई, तो उन्हें खेलना लगभग असंभव हो गया।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X