सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After winning the T20 World Cup title Abhishek Sharma visited Mata Vaishno Devi temple share photos

Abhishek Sharma: खिताबी जीत के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे अभिषेक शर्मा, शेयर की तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 13 Mar 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। अभिषेक हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

After winning the T20 World Cup title Abhishek Sharma visited Mata Vaishno Devi temple share photos
अभिषेक शर्मा - फोटो : Abhishek Sharma Instagram
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली थी। अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में अभिषेक पारंपरिक लुक में हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, जय माता दी।
Trending Videos

फाइनल में किया था दमदार प्रदर्शन
अभिषेक टी20 विश्व कप 2026 में फाइनल मुकाबले से पहले रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। शुरुआती सात पारियों में वह सिर्फ 89 रन ही बना सके थे। अभिषेक की टूर्नामेंट में लगातार गिरती फॉर्म पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। हालांकि, इसके बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक का लगातार समर्थन किया, जिसका नतीजा फाइनल में देखने को मिला। अभिषेक ने टी20 विश्व कप 2026 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन संग मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 98 रन जोड़ते हुए मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला था। 52 रनों की अपनी पारी में अभिषेक ने छह चौके और तीन छक्के लगाए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Abhishek sharma (@abhiisheksharmaa04)


विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने तीसरी बार जीता था खिताब
भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप को अपने नाम किया था। इसके साथ ही भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाला पहला देश भी बना। भारतीय टीम टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने वाली भी दुनिया की पहली टीम बनी थी। अभिषेक विश्व कप के बाद अब आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। अभिषेक का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में भी दमदार रहा था। उन्होंने 14 मुकाबलों में 193 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 439 रन बनाए थे। इस दौरान अभिषेक ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद 14 मुकाबलों में से सिर्फ छह मैच ही जीत सकी थी और टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed