{"_id":"6a8dd749ec9f26ec7d04a56c","slug":"andaman-associate-membership-and-ipl-chairman-election-to-headline-bcci-agm-on-sep-18-know-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई एजीएम: कौन बनेगा आईपीएल का नया चेयरमैन? 18 सितंबर को मुंबई में होगा चुनाव, इन मुद्दों पर रहेगी नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई एजीएम: कौन बनेगा आईपीएल का नया चेयरमैन? 18 सितंबर को मुंबई में होगा चुनाव, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
Tue, 25 Aug 2026 11:26 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:26 PM IST
सार
18 सितंबर को मुंबई में होने वाली बीसीसीआई एजीएम में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर चुनाव होगा, जिसमें चेयरमैन का पद भी शामिल है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार को एसोसिएट सदस्यता देने, आईसीए प्रतिनिधि की नियुक्ति और बीसीसीआई ओम्बड्समैन-एथिक्स ऑफिसर पर भी अहम फैसले होंगे।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर 2026 को मुंबई में आयोजित होगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने एजीएम की जानकारी अपनी सभी 38 राज्य इकाइयों को भी दे दी है।
अंडमान-निकोबार को मिल सकती है एसोसिएट सदस्यता
एजीएम के एजेंडे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की क्रिकेट एसोसिएशन को एजीएम की एसोसिएट सदस्यता देने का प्रस्ताव भी शामिल है। बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की जून में हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी। एसोसिएट सदस्य को बीसीसीआई में मतदान का अधिकार नहीं होता। एजीएम में इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर चुनाव
एजीएम के दौरान आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के दो निर्वाचित पदों के लिए चुनाव भी होगा। इनमें गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन का पद भी शामिल है। फिलहाल अरुण धूमल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन हैं। बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी ए.के. ज्योति ने मंगलवार को चुनाव संबंधी नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में बीसीसीआई के पूर्ण सदस्यों से अपने प्रतिनिधियों के नाम चुनावी सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
31 अगस्त तक नामांकन
चुनाव के लिए प्रतिनिधि नामित करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त निर्धारित की गई है। वैध रूप से नामित उम्मीदवारों की सूची 11 सितंबर को जारी की जाएगी। दोनों पदों पर चुनाव निर्विरोध होने की संभावना जताई जा रही है।
आईसीए प्रतिनिधि की भी होगी नियुक्ति
एजीएम के एजेंडे में इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (आईसीए) के प्रतिनिधि को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में शामिल करने का प्रस्ताव भी है। इसके अलावा बीसीसीआई के ओम्बड्समैन और एथिक्स ऑफिसर की नियुक्ति भी बैठक के एजेंडे में शामिल है।
एजीएम में इन मुद्दों पर रहेगी मुख्य नजर

- 18 सितंबर को मुंबई में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक
- एंडमान और निकोबार क्रिकेट एसोसिएशन को एसोसिएट सदस्यता देने का प्रस्ताव
- आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर चुनाव
- आईपीएल चेयरमैन पद पर चुनाव
- आईसीए प्रतिनिधि का आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में शामिल होना
- बीसीसीआई ओम्बड्समैन और एथिक्स ऑफिसर की नियुक्ति