फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Andrew Symonds friendship with Australian captain michael clarke broken due to ipl contracts

IPL 2022: आईपीएल की वजह से दुश्मन बने थे ये दो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, पैसों को लेकर दोस्ती में पड़ी दरार

Sun, 24 Apr 2022 06:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 24 Apr 2022 06:02 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर रहे एंड्रयू साइमंड्स ने पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 2007 में विश्वकप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे साइमंड्स और क्लार्क काफी अच्छे दोस्त थे। लेकिन 2008 में आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के बाद दोनों की दोस्ती में खटास पड़ गई थी। 

विज्ञापन
Andrew Symonds friendship with Australian captain michael clarke broken due to ipl contracts
माइकल क्लार्क और एंड्रयू साइमंड्स - फोटो : Social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर रहे एंड्रयू साइमंड्स ने पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 2007 में विश्वकप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे साइमंड्स और क्लार्क काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों रिकी पोंटिग की कप्तानी में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और अक्सर साथ में ही बल्लेबाजी करते थे। लेकिन 2008 में आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के बाद दोनों की दोस्ती में खटास पड़ गई थी। 

विज्ञापन


साइमंड्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली के साथ पॉडकास्ट पर बात करते हुए बताया कि आईपीएल नीलामी में मिले पैसों की वजह से उनके और क्लार्क की दोस्ती में दरार आ गई थी। साइमंड्स ने कहा कि हम काफी अच्छे दोस्त थे और जब वह टीम में आया था, तो उस वक्त हम साथ में काफी समय बिताते थे। लेकिन बाद में चीजें बिगड़ गईं और हमने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया। साइमंड्स ने कहा, "मैथ्यू हैडन ने मुझे बताया था कि जब आईपीएल शुरू हुआ, तब माइकल क्लार्क को मुझसे कुछ दिक्कत हुई थी क्योंकि मुझे कॉन्ट्रेक्ट में काफी ज्यादा पैसे मिले थे।"
विज्ञापन


पैसा जहर बन सकता है
पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, "पैसा काफी कुछ करवा देता है, ये अच्छा है लेकिन जहर भी बन सकता है। मुझे लगता है कि पैसे ने ही हमारे रिश्ते में जहर का काम किया। मैं उनके लिए काफी इज्जत रखता हूं, ऐसे में ज्यादा बातें नहीं कहना चाहूंगा। अब हम दोस्त नहीं हैं और मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल 2008 में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे साइमंड्स 
एंड्रयू साइमंड्स को आईपीएल के पहले सीजन ने मोटी रकम मिली थी। उन्हें डेक्कन चार्जर्स ने 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के साथ खरीदा था। वह तब उस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। साइमंड्स ने आईपीएल में 39 मैचों में 974 रन बनाए और 20 विकेट लिए। जबकि क्लार्क को सिर्फ छह मैच खेलने का मौका ही मिला, जिसमें उन्होंने 98 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed