सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian Games 2023: Captain Harmanpreet Kaur broke silence, said this on misbehavior in Bangladesh

Asian Games: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, बांग्लादेशी टीम से बदसलूकी पर कहा- मुझे इसका पछतावा नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Aug 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

हरमनप्रीत ने कहा कि ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान उन्हें अपना आपा खोने पर कोई पछतावा नहीं है। आईसीसी द्वारा भारतीय कप्तान पर दो मैचों का प्रतिबंध भी लगाया गया है।

Asian Games 2023: Captain Harmanpreet Kaur broke silence, said this on misbehavior in Bangladesh
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इन दिनों दो मैचों का प्रतिबंध झेल रही हैं। उन्हें बांग्लादेश में अंपायर और फिर बांग्लादेशी टीम के साथ बदसलूकी भारी पड़ी। आईसीसी ने हरमनप्रीत पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें दो अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बैन कर दिया। ऐसे में अब वह आगामी एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच नहीं खेल पाएंगी। हालांकि, इस पूरे मामले पर भारतीय कप्तान ने चुप्पी तोड़ी है। हरमनप्रीत ने कहा कि ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान उन्हें अपना आपा खोने पर कोई पछतावा नहीं है।
Trending Videos

ढाका में अंपायर के उन्हें आउट देने के बाद उन्होंने स्टंप पर बल्ला मार दिया था। बाद में मैच के बाद भी उन्होंने बायलेटरल सीरीज के दौरान हुई अंपायरिंग को खराब बताया था। साथ ही प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान बांग्लादेशी टीम के साथ बदसलूकी भी की थी। इसके बाद उन पर प्रतिबंध लगाया गया था। हरमनप्रीत ने महिलाओं के 'द हंड्रेड' के दौरान एक इंटरव्यू में कहा- मैं नहीं कहूंगी कि मुझे किसी चीज का कोई पछतावा है क्योंकि बतौर खिलाड़ी आप यह देखना चाहते हैं कि चीजें ठीक चल रही हैं या नहीं। बतौर खिलाड़ी आपके पास हमेशा खुद को अभिव्यक्त करने यानी कि आप क्या महसूस कर रहे हो, यह बताने  का अधिकार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Games 2023: Captain Harmanpreet Kaur broke silence, said this on misbehavior in Bangladesh
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
हरमनप्रीत टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स टीम के लिए खेल रही हैं। उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी खिलाड़ी या किसी व्यक्ति से कुछ भी गलत कहा। मैदान पर जो हुआ मैंने सिर्फ उसके बारे में बताया। मुझे किसी चीज का पछतावा नहीं है। प्रतिबंध के अलावा हरमनप्रीत के खाते में तीन डिमैरिट पॉइंट्स भी जोड़ दिए गए, क्योंकि उन्होंने अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी। मैच अधिकारियों की सार्वजनिक आलोचना के लिए भी एक डिमैरिट अंक जुड़ा। 

चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीमों की प्रतियोगिता 19 सितंबर को शुरू होगी और 26 सितंबर को स्वर्ण और कांस्य पदक मैचों के साथ समाप्त होगी। भारतीय महिला टीम 22 सितंबर को क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी। सेमीफाइनल मुकाबला 25 सितंबर को और स्वर्ण और कांस्य पदक के मैच 26 सितंबर को खेले जाएंगे। कांस्य पदक का मैच सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। कप्तान हरमनप्रीत पर बैन लगे होने की वजह से उन्हें सिर्फ फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा, वह भी टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर निर्भर होगा। उनकी गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना टीम की कमान संभाल सकती हैं।

Diana Edulji writes: It was deplorable… Harmanpreet Kaur crossed the limit  against Bangladesh | Cricket News - The Indian Express

एशियाई खेलों के लिए महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सायका इशाक, पूजा वस्त्राकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed