{"_id":"5ff2c8528ebc3e3d9221a4b1","slug":"australia-vs-india-bcci-fine-with-strict-quarantine-for-brisbane-test-says-cricket-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का दावा, टीम इंडिया को ब्रिस्बेन के सख्त क्वारंटीन नियमों से दिक्कत नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का दावा, टीम इंडिया को ब्रिस्बेन के सख्त क्वारंटीन नियमों से दिक्कत नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्सिंग-डे टेस्ट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ट्विटर @cricketAus
Link Copied
मेलबर्न के रेस्त्रां विवाद के बाद मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि भारतीय टीम पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन का दौरा नहीं करना चाहती है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर वे पहले ही 14 दिन पृथकवास पर रह चुके हैं। दावा किया गया कि तीसरे टेस्ट की तरह सिडनी ही चौथे मैच की मेजबानी करेगा। मगर अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ ने इसे कोरी अफवाह बताया है। चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन में अच्छा रिकॉर्ड रहा है जबकि भारत ने अब तक गाबा में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है।
Trending Videos
2 of 4
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
निक हॉकले ने सोमवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि भारतीय टीम पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहती है। हॉकले ने कहा कि बीसीसीआई क्वीन्सलैंड के पृथकवास नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है और उसका सहयोगी रवैया रहा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘हम बीसीसीआई के अधिकारियों से हर दिन बात करते हैं। बीसीसीआई का सहयोगी रवैया रहा है और हमें उसकी तरफ से कोई औपचारिक सुझाव नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ब्रिस्बेन का गाबा मैदान
- फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से सिडनी में ही शुरू होने जा रहा है। एहतियातन क्वींसलैंड राज्य ने न्यू साउथ वेल्स राज्य से अपनी सीमाएं बंद कर ली है, लेकिन ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट के मद्देनजर भारतीय टीम के लिए इसे खोला जाएगा। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और नवदीप सैनी पर बायो-बबल तोड़ने का आरोप लगने के बाद जांच जारी है। हालांकि, आइसोलेशन में भेजे गए पांचों खिलाड़ी टीम के साथ मेलबर्न से सिडनी रवाना हो चुकी है।
4 of 4
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भी सोमवार को विश्वास जताया कि भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी ब्रिस्बेन ही करेगा। उन्होंने कहा कि वह इस बात से वाकिफ हैं कि दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी लगभग छह महीनों से जैव सुरक्षित वातावरण में हैं, लेकिन उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में इसे 'छोटा सा बलिदान' करार दिया। उन्होंने कहा, 'जहां तक पृथकवास पर रहने की बात है तो मैं जानता हूं कि दोनों टीमों के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगभग पिछले छह महीनों से जैव सुरक्षित माहौल में रह रहे हैं, लेकिन मेरी नजर में यह बहुत छोटा सा बलिदान है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।