सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian legend Ricky Ponting on Rohit Sharma, Virat Kohli participation in 2027 ODI World Cup
GT Inning
25/0 (2.2 ov)
Sai Sudharsan 3(3)*
Shubman Gill 17 (11)
Chennai Super Kings elected to bowl

ODI World Cup 2027: रोहित-कोहली को मिला इस दिग्गज का समर्थन, चैंपियन खिलाड़ियों को अनदेखा करने पर चेताया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 21 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे विश्व कप को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है। ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल 2026 में हिस्सा ले रहे हैं। अब इस बारे में रिकी पोंटिंग ने भी अपनी राय रखी है।

Australian legend Ricky Ponting on Rohit Sharma, Virat Kohli participation in 2027 ODI World Cup
रोहित-कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने अगले साले होने वाले वनडे विश्व कप के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली का समर्थन किया है। पोंटिंग का मानना है कि ये दोनों बल्लेबाज वनडे विश्व कप के लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ कोशिश करेंगे। रोहित और कोहली ने पिछले साल टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया था और अब दोनों सिर्फ वनडे में ही भारत के लिए खेलते हैं। 
Trending Videos

लय में दिख रहे हैं रोहित-कोहली
कोहली ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अपनी लय बरकरार रखी है, जबकि चोट के बावजूद रोहित भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के सफलतम कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में कंगारू टीम को 2003 और 2007 में विश्व कप का खिताब दिलाया था। पोंटिंग का कहना है कि कोई भी रोहित-कोहली जैसे चैंपियंस को नजरअंदाज नहीं कर सकता है। 

आईपीएल में पंजाब किंग्स के मुख्य कोच पोंटिंग ने कहा, मैं उन्हें आगे बढ़ते हुए और वहां तक पहुंचने की कोशिश करते हुए देख सकता हूं। चैंपियन खिलाड़ियों के बारे में मैंने हमेशा एक बात कही है कि आप उन्हें कभी मना नहीं कर सकते। आप उन्हें कभी भी कम नहीं आंक सकते। इस आईपीएल में विराट इसका एक और बेहतरीन उदाहरण रहे हैं। वह अब उतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं जितना वह पहले खेला करते थे, लेकिन जीतने का वह जज्बा और चाहत अब भी उनमें बरकरार है। रोहित शर्मा इस आईपीएल में जिस बेहतरीन शारीरिक फिटनेस के साथ उतरे हैं वैसी फिटनेस मैंने शायद पिछले 10 या 12 वर्षों में उनकी कभी नहीं देखी। तो उन खिलाड़ियों में आगे बढ़ने और खुद को जितना हो सके उतना बेहतरीन खिलाड़ी बनाने का जुनून अब भी मौजूद है। जैसा कि मैंने कहा, कभी भी नहीं मत कहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते आएंगे नजर 
एक शतक सहित 13 मैच में 542 रन बनाकर कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। पैर की मांसपेशियों में चोट से वापसी के बाद से रोहित मुंबई इंडियंस की टीम में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। आठ मैच में उन्होंने 283 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। कोहली और रोहित दोनों ने 160 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। कोहली और रोहित को अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से शुरू होने वाली तीन मैच की सीरीज के लिए मंगलवार को भारत की टीम में शामिल किया गया। रोहित का चयन हालांकि उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

भारतीय टीम के चयनकर्ता वनडे विश्व कप के लिए रोहित-कोहली के चयन पर टूर्नामेंट शुरू होने के करीब ही फैसला लेंगे और उस समय उनकी फिटनेस तथा फॉर्म को ध्यान में रखेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि वे विश्व कप में खेलेंगे या नहीं। अभी इसमें काफी समय बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed