सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes has been named in Durham's squad days after England dropped him over a nightclub altercation

Ben Stokes: नाइट क्लब विवाद के बाद राष्ट्रीय टीम से हुए थे बाहर, अब फिर मैदान पर वापस लौटेंगे बेन स्टोक्स

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Jun 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार

इंग्लैंड के नियमित टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को काउंटी चैंपियनशिप के लिए डरहम टीम में शामिल किया गया है। स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर किए गए हैं, लेकिन वह काउंटी के जरिये मैदान पर वापसी करेंगे।

Ben Stokes has been named in Durham's squad days after England dropped him over a nightclub altercation
बेन स्टोक्स - फोटो : England Cricket
विज्ञापन

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के बाद विवाद की वजह से इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को टीम से बाहर कर दिया गया था। दूसरे टेस्ट से बाहर बेन स्टोक्स काउंटी चैंपियनशिप से फिर से क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। बेन स्टोक्स को डरहम की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। डरहम को शुक्रवार से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप का मैच खेलना है। 

स्टोक्स की वापसी से मजबूत हुई डरहम टीम
स्टोक्स के खेलने से डरहम की टीम निश्चित तौर पर मजबूत हुई है। वहीं, स्टोक्स इस मैच से विवाद के बाद फिर से क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। स्टोक्स के साथ ही गस एटकिंसन को भी घरेलू क्रिकेट में खेलने की मंजूरी मिल गई है। एटकिंसन के कार्डिफ में ग्लेमोर्गन के खिलाफ सरे की टीम का हिस्सा होने की उम्मीद है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट लॉर्ड्स में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने 115 रन से जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत का जश्न मनाने लंदन के एक नाइट क्लब में पहुंचे इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कर्फ्यू नियम तोड़ा था और मारपीट की थी। नाइट क्लब में हुई घटना की जांच के कारण स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में चल रहे इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया था। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और स्वतंत्र क्रिकेट नियामक घटना की जांच कर रहे हैं। विवाद के बाद स्टोक्स के करियर को लेकर शंकाएं जताई जाने लगी थीं। उनके संन्यास की खबरें चलने लगी थीं। डरहम टीम में स्टोक्स के लौटने के बाद संभावना है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा हो सकते हैं। स्टोक्स की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड टीम की कप्तानी जो रूट कर रहे हैं।  
विज्ञापन

डरहम टीम: कॉलिन एकरमैन, केसी एल्ड्रिज, डेविड बेडिंगहम, ग्राहम क्लार्क, एलेक्स लीस, बेन मैकिनी, जेम्स मिंटो, डुआने ओलिवियर, कैलम पार्किंसन, मैथ्यू पॉट्स, बेन रेन, विल रोड्स, ल्यूक रॉबिन्सन, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed