सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brendon McCullum Praises India Skipper Rohit Sharma and Virat Kohli; said this on IND vs ENG Test Series

IND vs ENG: 'रोहित एक निर्भीक कप्तान...', हिटमैन के अंदाज का फैन हुआ यह कीवी क्रिकेटर, तारीफ में कही यह बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Dec 2023 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

विराट के बारे में बात करते हुए मैकुलम ने कहा कि विराट को एक क्रिकेटर के रूप में अपने शुरुआती दिनों से ही भविष्य के सुपरस्टार के रूप में देखा जाता था और वह उस हाइप पर खरे उतरे हैं और वर्षों से एक अरब से अधिक लोगों की उम्मीदों और सपनों को पूरा किया है।

Brendon McCullum Praises India Skipper Rohit Sharma and Virat Kohli; said this on IND vs ENG Test Series
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में प्रदर्शन के लिए भारत के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ की है। साथ ही अगले साल इंग्लैंड के भारत दौरे पर इन दोनों दिग्गजों के खिलाफ मुकाबले को लेकर उत्साह व्यक्त किया। मैकुलम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) इनोवेशन लैब की लीडर्स मीट: इंडिया के लिए बेंगलुरु में थे, जो पिछले हफ्ते आयोजित किया गया था।
Trending Videos

इस दौरान मैकुलम ने कहा- मुझे रोहित शर्मा की कप्तानी पसंद है। मुझे लगता है कि वह निर्भिकता के साथ कप्तानी करते हैं। वह जोखिम उठाते हैं और खेल को आगे बढ़ाते हैं। जब आप इस तरह की रणनीति में भारत के प्रतिभा आधार को जोड़ते हैं, तो उससे बहुत अच्छे परिणाम मिलते हैं। वह न केवल भारत के लिए बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए भी एक महान कप्तान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट को लेकर क्या बोले मैकुलम?

विराट के बारे में बात करते हुए मैकुलम ने कहा कि विराट को एक क्रिकेटर के रूप में अपने शुरुआती दिनों से ही भविष्य के सुपरस्टार के रूप में देखा जाता था और वह उस हाइप पर खरे उतरे हैं और वर्षों से एक अरब से अधिक लोगों की उम्मीदों और सपनों को पूरा किया है। उन्होंने कहा, 'मैं विराट को आरसीबी में अपने समय से अच्छी तरह जानता हूं और उनके खिलाफ खेल रहा हूं। उन्हें हमेशा भविष्य के सुपरस्टार के रूप में देखा जाता था और वह एक अरब से अधिक लोगों की आशाओं और सपनों पर खरे उतरे हैं और वह बड़े मंच पर प्रदर्शन करने में सक्षम रहे हैं। वह हर उस प्रशंसा के हकदार हैं, जो उन्हें मिलती है।

भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं मैकुलम

मैकुलम इंग्लैंड के टेस्ट कोच के रूप में भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं और उनका कहना है कि ऐसी टीम के खिलाफ यह शानदार चुनौती होगी जो अपने घरेलू मैदान पर बेजोड़ है। उन्होंने कहा, 'इन दोनों (रोहित और विराट) और अन्य सभी खिलाड़ियों के साथ जनवरी, फरवरी, मार्च में होने वाले भारत दौरे को लेकर उत्सुक हूं। यह एक ऐसा दौरा होने जा रहा है जो बहुत कठिन होगा, लेकिन एक ऐसा दौरा जिसे हम वास्तव में उत्सुक हैं। यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम से उनकी सरजमीं पर भिड़ने का मौका है और यह देखने का मौका है कि एक टीम के रूप में हम कहां हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अगले साल 25 जनवरी से हैदराबाद में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी। पांचवां और अंतिम टेस्ट धर्मशाला में होगा और सीरीज 11 मार्च को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed