फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captain disappointed on withdrawal of name from Blind T20 World Cup, federation also expressed regret

Blind T20 World Cup: दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप से नाम वापिस लेने पर कप्तान निराश, महासंघ ने भी खेद जताया

Wed, 20 Nov 2024 05:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Nov 2024 05:12 PM IST
सार

दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप का आयोजन 23 नवंबर से तीन दिसंबर तक पाकिस्तान में होना है। भारतीय दृष्टिबाधित संघ (आईबीसीए) के महासचिव शैलेंद्र यादव ने इस बात की पुष्टि है कि विदेश मंत्रालय ने टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी है और टूर्नामेंट से हटने को कहा है।

विज्ञापन
Captain disappointed on withdrawal of name from Blind T20 World Cup, federation also expressed regret
भारतीय दृष्टिबाधित टीम - फोटो : CABI

विस्तार

पाकिस्तान में होने वाले टी20 दृष्टिबाधित विश्व कप से भारत के नाम वापिस लेने पर कप्तान दुर्गाराव टोंपाकी ने बुधवार को कहा कि टूर्नामेंट नहीं खेल पाने से वह निराश हैं जबकि राष्ट्रीय महासंघ ने भी इस घटनाक्रम पर खेद जताया है। सुरक्षा कारणों से सरकार से पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद भारतीय टीम ने टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया । भारतीय टीम को शनिवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिये बुधवार को वाघा सीमा पार जाना था ।
विज्ञापन


टोंपाकी ने कहा, 'हम जुनून के साथ खेलते हैं और देश का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस करते हैं। हम हमेशा बड़े टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं और यह मौका खोने का हमें दुख है, लेकिन हमें पता है कि अगला विश्व कप जल्दी ही होना है। हम उसकी तैयारी जारी रखेंगे।' भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) ने दिल्ली में 25 दिन के अभ्यास शिविर के बाद विश्व कप टीम का चयन किया था।
विज्ञापन


कप्तान ने कहा, 'हमारा कोचिंग शिविर काफी कामयाब रहा था जिसमें से काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकले थे और हमारा मानना है कि वे टीम को नयी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। अब उन्हें तराशने का समय है ताकि अगले टूर्नामेंट के लिये टीम तैयार रहे।' भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए खेल मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया था लेकिन विदेश मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिल सकी। सीएबीआई ने एक बयान में कहा, 'यह टीम के लिये झटका है लेकिन हम सरकार की चिंताओं को समझते हैं और फैसले का सम्मान करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप का आयोजन 23 नवंबर से तीन दिसंबर तक पाकिस्तान में होना है। भारतीय दृष्टिबाधित संघ (आईबीसीए) के महासचिव शैलेंद्र यादव ने इस बात की पुष्टि है कि विदेश मंत्रालय ने टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी है और टूर्नामेंट से हटने को कहा है। यादव ने यह भी कहा कि भारत के साथ-साथ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि खिलाड़ियों की सारी मेहनत बेकार चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed