फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara reaction on ODI series between India and New Zealand why NZ will have slight advantage

भारत बनाम न्यूजीलैंड: कीवी टीम को किस बात का मिल सकता है फायदा? पुजारा ने बताया कारण; सीरीज को लेकर क्या बोले

Mon, 02 Nov 2026 01:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Nov 2026 01:43 PM IST
सार

  • भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज को लेकर बड़ा दावा किया है।
  • पुजारा का मानना है कि पांच मैचों की ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर रहेगी।
  • पुजारा ने साथ ही बताया कि किस तरह न्यूजीलैंड को सीरीज में थोड़ा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara reaction on ODI series between India and New Zealand why NZ will have slight advantage
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त होगी, क्योंकि उन्हें लगता है कि हाल में किए गए कुछ बदलावों के कारण मेहमान टीम को थोड़ा नुकसान होगा। पुजारा को यह भी लगता है कि पांच मैचों की सीरीज का कम से कम एक मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है। 
विज्ञापन
Trending Videos

वनडे सीरीज के परिणाम पर पुजारा का क्या है दावा 
भारत को आखिरी दो वनडे मैचों में नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान केएल राहुल के बिना खेलना होगा, क्योंकि वे 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करेंगे। वनडे सीरीज 15 नवंबर को समाप्त होगी। पुजारा ने कहा, सीरीज का परिणाम 2-2 से बराबर रह सकता है। पहले तीन मैचों में एक ही भारतीय टीम खेल रही है लेकिन अंतिम दो वनडे में अलग टीम होगी। इसलिए मुझे लगता है कि इससे न्यूजीलैंड को थोड़ा फायदा होगा।

उन्होंने कहा, पहले तीन मैचों में मैं भारतीय टीम का पलड़ा भारी रह सकता है, लेकिन आखिरी दो मैच थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड में बारिश होती रहती है और इसलिए एक मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित-कोहली को लेकर क्या बोले पुजारा? 
पुजारा से यह भी पूछा गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन इस सीरीज में ज्यादा शतक बना सकता है। इस पूर्व टेस्ट विशेषज्ञ ने कहा कि उन्हें लगता है कि कोहली ज्यादा शतक बनाएंगे। उन्होंने कहा, रोहित की पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देने में अहम भूमिका होती है। हो सकता है कि न्यूजीलैंड में उनकी यह भूमिका बदल जाए। ऐसा होता है तो वह शतक बना सकते हैं। लेकिन विराट के लिए संभावनाएं थोड़ी अधिक हैं क्योंकि वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं। उनकी मुख्य भूमिका पारी को संवारने वाले सूत्रधार की होगी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज के लिए वनडे प्रारूप में शतक बनाना थोड़ा आसान हो जाता है। सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी तय होती है लेकिन न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में यह थोड़ी बदल जाती है। इसलिए मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में रोहित की तुलना में विराट के शतक बनाने की संभावना अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed