{"_id":"5d77bf258ebc3e015c0ca2c9","slug":"david-warner-used-strapping-on-hand-to-tamper-with-ball-alastair-cook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के लिए किसी भी हद तक जा सकती है' ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के लिए किसी भी हद तक जा सकती है'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 11 Sep 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
एशेज 2019
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक ने अपनी आत्मकथा में बॉल टैंपरिंग को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। कुक ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आड़े हाथ लिया है। कुक ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी टीम है जो जीत हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
2 of 4
alastair cook
कुक ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि जब 2017-18 में एशेज सीरीज के बाद सेलीब्रेशन हो रहा था तब वॉर्नर ने मुझे बताया था कि फर्स्ट क्लास मैच में वह किस प्रकार हाथ में पट्टी बांधकर गेंद से छेड़छाड़ करते थे। उन्होंने लिखा कि वॉर्नर गेंद को छेड़ने के और भी टिप्स देते लेकिन उस जगह मौजूद स्टीव स्मिथ ने उन्हें रोक दिया।
3 of 4
alastair cook
सात एशेज सीरीज खेलने वाले कुक ने लिखा कि जब मैंने स्मिथ की तरफ देखा तो ऐसा लग रहा था कि वह वॉर्नर से कह रहे हो कि तुम्हें इसका खुलासा नहीं करना चाहिए। हालांकि, कुक सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कहा लेकिन अपनी आत्मकथा में उन्होंने सबकुछ बयान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
alastair cook
बता दें पिछले साल केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के खिलाफ बॉल टैंपरिंग के आरोप लगे थे। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर और स्मिथ पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया था। वहीं, कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।