सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Next 24 Hours Crucial for IND vs PAK Clash; PCB to Take Final Call After ICC Meet
ITA Inning
63/3 (7.2 ov)
Target: 208
Ben Manenti 11(8)*
Harry Manenti 16 (12)
Italy need 145 runs in 12.4 remaining overs

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अगले 24 घंटे अहम! ICC के साथ बैठक के बाद पीसीबी को लेना है अंतिम फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Feb 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

लाहौर में आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी की मैराथन बैठक के बाद अब भारत-पाकिस्तान मैच पर फैसला अगले 24 घंटों में आ सकता है। रेवेन्यू और वैश्विक दबाव के बीच सबकी नजर पीसीबी के अंतिम कदम पर टिकी है।

Next 24 Hours Crucial for IND vs PAK Clash; PCB to Take Final Call After ICC Meet
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, पीसीबी चीफ नकवी और बीसीबी अध्यक्ष बुलबुल - फोटो : Twitter/ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला हमेशा सिर्फ क्रिकेट नहीं रहता, उसके साथ भावनाएं, राजनीति और भारी आर्थिक दांव भी जुड़े होते हैं। टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को प्रस्तावित मैच को लेकर भी स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। पाकिस्तान द्वारा बांग्लादेश के समर्थन में भारत से खेलने से इनकार करने के बाद इस मुकाबले पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं।
Trending Videos

लाहौर में पांच घंटे चली बैठक
रविवार को इस मसले पर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आईसीसी, पीसीबी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच उच्चस्तरीय बैठक हुई। यह बैठक पांच घंटे से ज्यादा चली। इसमें पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम मौजूद रहे। आईसीसी की कोशिश साफ थी, किसी तरह विवाद को खत्म कर भारत-पाकिस्तान मैच को तय कार्यक्रम के अनुसार कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मंच पर आए बोर्ड
बीसीबी प्रमुख का लाहौर पहुंचना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि आईसीसी सभी पक्षों को साथ लेकर समाधान निकालना चाहता है। सूत्रों के मुताबिक बातचीत में पाकिस्तान और बांग्लादेश के विचार कई मुद्दों पर मिलते-जुलते रहे, जिससे मामला और दिलचस्प हो गया है।

रेवेन्यू पर टिकी नजर
आईसीसी के सामने सबसे बड़ी चिंता आर्थिक है। भारत-पाकिस्तान मैच टूर्नामेंट का सबसे बड़ा रेवेन्यू जेनरेटर माना जाता है। ब्रॉडकास्ट राइट्स, स्पॉन्सरशिप और विज्ञापनों का बड़ा हिस्सा इसी मुकाबले से जुड़ा है। अगर मैच नहीं होता है, तो उसकी मार सभी सदस्य बोर्ड्स की कमाई पर पड़ सकती है।

अब पीसीबी की बारी
जानकारी के मुताबिक लंबी चर्चा के बाद पीसीबी ने अगले 24 घंटों में अपना अंतिम रुख साफ करने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि बोर्ड फैसला लेने से पहले पाकिस्तान सरकार से भी सलाह करेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से परामर्श के बाद ही 2 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की घोषणा की गई थी। अब देखना होगा कि बैठक के बाद रुख में नरमी आती है या जिद बरकरार रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed