{"_id":"69889827d312d974610f4f9e","slug":"ranji-trophy-uttarakhand-qualify-for-maiden-semi-final-match-details-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा उत्तराखंड, कर्नाटक जीत के करीब, बंगाल और J&K मजबूत स्थिति में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा उत्तराखंड, कर्नाटक जीत के करीब, बंगाल और J&K मजबूत स्थिति में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार
रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल के तीसरे दिन उत्तराखंड ने ऐतिहासिक जीत के साथ पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि कर्नाटक जीत के बेहद करीब पहुंच गया। बंगाल और जम्मू-कश्मीर ने भी अपने मुकाबलों में मजबूत बढ़त बनाते हुए अंतिम चार में पहुंचने की ओर बड़ा कदम बढ़ाया।
उत्तराखंड टीम
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल के तीसरे दिन कई मुकाबलों में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होती दिखी। उत्तराखंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि कर्नाटक, बंगाल और जम्मू-कश्मीर ने भी अपने-अपने मैचों में मजबूत पकड़ बना ली। मुंबई, आंध्र और मध्य प्रदेश की टीमें दबाव में नजर आईं।
Trending Videos
केएल राहुल
- फोटो : PTI
कर्नाटक बनाम मुंबई
मुंबई के निचले क्रम के बल्लेबाजों तनुष कोटियन और तुषार देशपांडे की संघर्षपूर्ण साझेदारी के बावजूद कर्नाटक मुकाबले में आगे है। तीसरे दिन मुंबई 377 रन पर ऑलआउट हुई, जिससे कर्नाटक को जीत के लिए 325 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में कर्नाटक ने दिन का खेल खत्म होने तक 113/2 रन बना लिए। केएल राहुल (60*) और देवदत्त पडिक्कल (39) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। पडिक्कल के आउट होने के बाद राहुल और करुण नायर (9*) क्रीज पर डटे हुए हैं। कर्नाटक को अब जीत के लिए 212 रन और चाहिए।

जगदीशा सुचित
- फोटो : Maharaja T20
उत्तराखंड बनाम झारखंड
उत्तराखंड ने झारखंड को एक पारी और छह रन से हराकर रणजी ट्रॉफी इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। झारखंड की दूसरी पारी सिर्फ 130 रन पर सिमट गई, जिसमें मयंक मिश्रा (5/22) और अभय नेगी (4/36) ने कहर बरपाया। इससे पहले उत्तराखंड ने पहली पारी में 371 रन बनाए थे, जिसमें जगदीशा सुचित (70) और आर्यन चंदेला (68) ने अहम योगदान दिया। झारखंड की दूसरी पारी में सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके।

सुदीप कुमार
- फोटो : MPCA
बंगाल बनाम आंध्र
सुदीप कुमार घरामी की नाबाद 216 रन की ऐतिहासिक पारी के दम पर बंगाल ने आंध्र प्रदेश पर 123 रन की बढ़त बना ली है। यह घरामी का पहला फर्स्ट क्लास दोहरा शतक है, जिसमें उन्होंने 451 गेंदों का सामना किया। बंगाल ने 43/3 की नाजुक स्थिति से उबरते हुए 418/6 रन बनाए। सुमंता गुप्ता (81) और हबीब गांधी (45*) ने घरामी का अच्छा साथ निभाया। ड्रॉ की स्थिति में भी बंगाल सेमीफाइनल में जगह बना सकता है।

मध्य प्रदेश बनाम जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मध्य प्रदेश को मुश्किल में डाल दिया है। 291 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश तीसरे दिन स्टंप्स तक 87/5 रन ही बना सका। जम्मू-कश्मीर की ओर से वंशज शर्मा (54*) की निचले क्रम की पारी और आबिद मुश्ताक का हरफनमौला प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ। गेंदबाज़ी में आकिब नबी (3/23) और मुश्ताक (2/19) ने मध्य प्रदेश के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया।