सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Under-19 Cricket World Cup champions Team India receive grand welcome in Mumbai

U-19 World Cup 2026: अंडर-19 विश्वकप विजेता भारतीय टीम की वतन वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Feb 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

अंडर-19 विश्व कप 2026 की विजेता भारतीय टीम की रविवार को वतन वापसी हो गई। मुंबई एयरपोर्ट पर आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 टीम का भव्य स्वागत हुआ। 

ICC Under-19 Cricket World Cup champions Team India receive grand welcome in Mumbai
अंडर-19 टीम लौटी भारत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अंडर-19 विश्व कप 2026 की विजेता भारतीय टीम की रविवार को वतन वापसी हो गई। मुंबई एयरपोर्ट पर आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 टीम का भव्य स्वागत हुआ। बता दें कि, भारत ने शुक्रवार (6 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन से जीत दर्ज करते हुए छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था। 
Trending Videos

 
 
 
 

ICC Under-19 Cricket World Cup champions Team India receive grand welcome in Mumbai
भारतीय टीम - फोटो : IANS
फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से रौंदा
भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली। 

ICC Under-19 Cricket World Cup champions Team India receive grand welcome in Mumbai
भारतीय टीम - फोटो : IANS
टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम
  • भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रही। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को छह विकेट से हराया।
  • इसके बाद बांग्लादेश को 18 रन से मात देकर सुपर सिक्स चरण में प्रवेश किया।
  • ग्रुप चरण के आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को डीएलएस प्रणाली से सात विकेट से हराया।
  • ग्रुप चरण में दमदार प्रदर्शन के बाद भारत ने सुपर सिक्स चरण में जिम्बाब्वे को 204 रनों के बड़े अंतर से हराया।
  • फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखाया।
  • भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
  • अब इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया।

ICC Under-19 Cricket World Cup champions Team India receive grand welcome in Mumbai
भारतीय टीम - फोटो : IANS
सर्वाधिक बार खिताबी मुकाबले खेलने का है रिकॉर्ड 
  • इसमें कोई शक नहीं है कि भारत का अंडर-19 विश्व कप में हमेशा ही दबदबा रहा है।
  • दिलचस्प बात यह है कि भारत अंडर-19 विश्व कप के 16 सत्र में से 10 बार खिताबी मुकाबले में पहुंच चुका है जो सर्वाधिक है।
  • भारत ने लगातार छठी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।
  • टीम ने 2016, 2018, 2020, 2022, 2024 और 2026 में खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। यह आंकड़ा ये बताने के लिए अपने आप में काफी है कि भारतीय टीम का अंडर-19 में कोई सानी नहीं है।
  • यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया टीम भी भारत से काफी पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने छह बार अंडर-19 टीम के फाइनल में जगह बनाई है और चार बार खिताब जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed