सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026 SA vs CAN Live Streaming Playing 11 and South Africa vs Canada Preview

SA vs CAN Preview: कनाडा के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा दक्षिण अफ्रीका, डिकॉक और ब्रेविस पर रहेंगी नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Feb 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच सोमवार को टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी, वहीं कनाडा भी अपना दम दिखाने की कोशिश करेगा।

T20 World Cup 2026 SA vs CAN Live Streaming Playing 11 and South Africa vs Canada Preview
एडेन मार्करम - फोटो : CSA
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका को खिताब के लिए चुनौती पेश करनी है तो सोमवार को कनाडा के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करते हुए अपने हालिया फॉर्म से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। कनाडा के पास मैच अभ्यास की कमी है लेकिन टीम मजबूत छाप छोड़ने की कोशिश कर रही है। जून 2024 में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 फाइनल हारने के बाद से दक्षिण अफ्रीका ने 32 मैच में से सिर्फ 12 में जीत हासिल की है।
Trending Videos

दक्षिण अफ्रीका का बढ़ा है आत्मविश्वास
पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) खिताब जीतकर ट्रॉफी का सूखा खत्म करने के बाद अब उनमें विश्व खिताब जीतने का आत्मविश्वास बढ़ा है। रेयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स मूल टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन डोनावन फेरेरा और टोनी डि जॉर्जी के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली है। केशव महाराज स्पिन आक्रमण की अगुआई करेंगे जबकि भारत और श्रीलंका की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर तेज गेंदबाज कगिसो रबादा का प्रदर्शन हमेशा की तरह महत्वपूर्ण होगा। बल्लेबाजी विभाग में क्विंटन डिकॉक और डेवाल्ड ब्रेविस पर नजरें रहेंगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम पिछले टूर्नामेंट में बारबडोस में फाइनल में अधिकांश समय लक्ष्य का पीछा करने की स्थिति में होने के बावजूद भारत से हार गई थी और टीम पर इसका असर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर कनाडा ने पिछले चार महीने में शीर्ष स्तर का अधिक क्रिकेट नहीं खेला है। टीम अपना लगातार दूसरा टी20 विश्व कप खेल रही है जिसमें 23 साल के दिलप्रीत बाजवा ने निकोलस किर्टन से कप्तानी संभाली है। कनाडा की टीम क्वालिफिकेशन में अजेय रही और उसने फाइनल सहित अमेरिका के अपने सभी छह क्षेत्रीय मुकाबले जीते।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंडल, अंश पटेल, डाइलन हेलिगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप सिंह, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोवा, युवराज समरा।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), कोर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्किया, कगिसो रबादा, रेयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ और ट्रिस्टन स्टब्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed