सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS USA: American spinner harmeet singh speaks on Suryakumar Yadav compares him With MS Dhoni

IND vs USA: अमेरिका के स्पिनर ने सूर्यकुमार की तुलना धोनी से की, विश्वकप के पहले मैच में दिलाई थी भारत को जीत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Feb 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के स्पिनर हरमीत सिंह ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की है। 

IND VS USA: American spinner harmeet singh speaks on Suryakumar Yadav compares him With MS Dhoni
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

दबाव के क्षणों में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का शांतचित्त आत्मविश्वास अमेरिका के स्पिनर हरमीत सिंह को महान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाता है। अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत को संकट से निकालकर सूर्यकुमार ने 49 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेली और जीत के सूत्रधार रहे।
Trending Videos


धोनी से की तुलना
यह पूछने पर कि क्या उन्होंने और सूर्यकुमार ने कभी सोचा था कि सूर्यकुमार का करियर इस तरह से आगे जाएगा, हरमीत ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, 'बेशक, हम यह सब सोचते थे लेकिन उन्हें सफलता देर से मिली। मुझे लगता है कि अब उनमें वह ठहराव आ गया है जो एमएस धोनी में भी उनके कैरियर के आखिरी दौर में था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'एक स्ट्रोक प्लेयर के तौर में उनमें जो लय थी, उन्होंने एक समझदारी भरी पारी खेलकर फिनिशर की भूमिका निभाई।' हरमीत ने कहा, 'उस तरह की परिपक्वता जो विराट जैसे क्रिकेटरों में होती है। उसने एक परिपक्व पारी खेली और यह अनुभव के साथ आता है। उसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह बखूबी निभा रहा है।'

हरमीत ने झटके दो विकेट
भारतीय मूल के खिलाड़ी हरमीत ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने कहा, 'मेरे लिये भारत में विश्व कप खेलना काफी भावुक पल था लेकिन यह मेरी अकेले की कहानी नहीं है। पूरी टीम की कहानी है। सभी अलग अलग जगहों, पृष्ठभूमियों और संस्कृतियों से आए हैं। क्रिकेट ने हम सभी को जोड़ा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed