सब्सक्राइब करें

कोहली के नाम पर हुआ 'विराट' स्टैंड का अनावरण, कप्तान बोले- कभी नहीं था सोचा यह सम्मान मुझे मिलेगा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Sep 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
DDCA unveiled stand in team india captain Virat Kohli name at delhi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर विराट स्टैंड का अनावरण किया। इस दौरान कप्तान कोहली ने कहा कि अरुण जेटली स्टेडियम में स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखा जाना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है।


 

Trending Videos
DDCA unveiled stand in team india captain Virat Kohli name at delhi
अरुण जेटली स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, गुरुवार को दिल्ली के ऐतिहासिक फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम देश के पूर्व वित्त मंत्री और कद्दावर भाजपा नेता अरुण जेटली के नाम पर रखा गया। इस समारोह में पूरी भारतीय क्रिकेट टीम और बीसीसीआई और डीडीसीए के कई पदाधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
DDCA unveiled stand in team india captain Virat Kohli name at delhi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इस मौके पर विराट ने कहा, 'इतने बड़े स्तर पर मुझे सम्मानित किया जाएगा, मैंने सोचा नहीं था। मैं रजत शर्मा, भारतीय टीम, दिल्ली की पुरानी और नई टीमों, बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरे बचपन के कोच राकेश शर्मा को शुक्रिया अदा करता हूं। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे यह सम्मान मिलेगा।'

DDCA unveiled stand in team india captain Virat Kohli name at delhi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'मैं इसके लिए अपने परिवार का भी शुक्रगुजार हूं। साथ ही जेटली का भी शुक्रिया। दुनिया उन्हें नेता के तौर पर जानती है लेकिन मैं उन्हें एक बेहतर इंसान के तौर पर जानता हूं। जब मेरे पिता का देहांत हुआ था तब उन्होंने मेरे घर पर आकर मुझे सहानुभूति दी थी। मेरा और उनका कनेक्शन अलग था। उनके लिए आयोजित किए गए सम्मान समारोह में मुझे यह सम्मान मिला यह मेरे लिए और अच्छी बात है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed