IPL 2026: खलील और तुषारा के रिप्लेसमेंट का एलान, CSK से जुड़े कुलदीप यादव, RCB में रिचर्ड ग्लीसन की एंट्री
सीएसके ने खलील अहमद की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया है, जबकि आरसीबी ने श्रीलंकाई पेसर नुवान तुषारा के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन को साइन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये भी पढ़ें: IPL 2026: 'संन्यास से पहले यह पल जी पाया, इसके लिए भगवान का शुक्रिया', पिछले सीजन को याद कर भावुक हुए कोहली
कुलदीप यादव ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए किया था। उन्होंने अब तक लीग में कुल तीन मुकाबले खेले हैं। सीएसके ने उन्हें खलील अहमद की जगह टीम में शामिल किया है।
Official Announcement
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 15, 2026
Kuldip Yadav is Yellove!
A new warrior joins the pride! 💛🦁
Note: Kuldip Yadav replaces Khaleel Ahmed, who was ruled out due to injury.#WhistlePodu pic.twitter.com/XCe6esUKKe
28 वर्षीय तेज गेंदबाज खलील अहमद इस सीजन सीएसके के लिए पांच मैच खेल चुके थे, जिसमें उन्होंने दो विकेट हासिल किए। 16 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान उन्हें दाहिने पैर की क्वाड्रिसेप्स मांसपेशी में गंभीर चोट लगी थी। गेंदबाजी रन-अप के दौरान उन्हें दर्द महसूस हुआ और वह अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके। शुरुआत में इसे सामान्य ऐंठन माना गया, लेकिन मेडिकल जांच में क्वाड्रिसेप्स में टियर की पुष्टि हुई। बाद में उनकी सफल सर्जरी कराई गई और उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को आरसीबी ने नुवान तुषारा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। ग्लीसन इंग्लैंड के लिए छह टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने नौ विकेट लिए हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 और 2025 में सीएसके और मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। सीएसके के लिए उन्होंने दो और मुंबई इंडियंस के लिए एक मुकाबला खेला था।
🚨 𝗥𝗶𝗰𝗵𝗮𝗿𝗱 𝗚𝗹𝗲𝗲𝘀𝗼𝗻 𝗶𝗻 𝗥𝗲𝗱, 𝗕𝗹𝘂𝗲, 𝗮𝗻𝗱 𝗚𝗼𝗹𝗱 🚨
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 15, 2026
The English Speedster joins the Royal Challengers Bengaluru for the remainder of the #TATAIPL 2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ season, replacing Nuwan Thushara. ⚡❤️
Welcome, Richard! Time to wear the badge and #PlayBold. ❤️🔥 pic.twitter.com/VMmrNOm8mL
श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले बाहर हो गए थे। वह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के अनिवार्य फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हो सके, जिसके बाद उन्हें नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं दिया गया।
इसी बीच केकेआर के बल्लेबाज रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड लौट गए हैं। वह इंग्लैंड दौरे की टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करेंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: 'अगर ड्रेसिंग रूम में अनबन की खबरें सही हैं तो हार्दिक को रिलीज करो', वीरू का मुंबई इंडियंस को सुझाव