सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Ashwin came out in support of Mumbai Indians captain Hardik Pandya after team poor performance

IPL 2026: मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरे अश्विन, बोले- सिर्फ उन पर आरोप लगाना सही नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 15 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा है। इसे लेकर कप्तान हार्दिक पांड्या पर निशाना साधा जा रहा है, लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक का बचाव किया है। अश्विन का कहना है कि सिर्फ कप्तान को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।

IPL 2026: Ashwin came out in support of Mumbai Indians captain Hardik Pandya after team poor performance
हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट चुका है। हालांकि, भारत के पूर्व गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि एमआई के खराब प्रदर्शन के लिए सिर्फ कप्तान हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।  एमआई ने इस सीजन अब तक कुल 12 मुकाबलों में खेले हैं, जिसमें से टीम को महज चार मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। 
Trending Videos

अश्विन बोले- हार्दिक की कप्तानी की समीक्षा नहीं करूंगा
अश्विन ने कहा, मैं इस साल उनकी कप्तानी का बिल्कुल भी रिव्यू नहीं करूंगा। सच कहूं तो, जब आपका सीजन ऐसा जाता है, तो कप्तान पर आरोप लगाना काफी गलत है। कोई नहीं आगे आया। टीम खेलने में नाकाम रही और हार्दिक खुद पर आरोप ले लें, आप उनसे कुछ ज्यादा ही करने के लिए कह रहे हैं। वह गुजरात टाइटंस में थे। दो शानदार सीजन खेले (एक में खिताब जीता और एक में उपविजेता)। साफ है कि एक लीडर के तौर पर उन्होंने वहां कुछ सही किया। इसके बाद जब वह मुंबई इंडियंस में लौटे, तो उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। रोहित शर्मा जैसे मौजूदा कप्तान की जगह लेना आसान नहीं था। आईपीएल में पांच खिताब। रोहित ने एक टी20 विश्व कप जीता है और हार्दिक आकर उनकी जगह ले लेते हैं। देश में आपके बहुत सारे फैंस हैं। आजकल सोशल मीडिया पर टिके रहने के लिए आपको मोटी चमड़ी रखनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम की नाकामियों के लिए सिर्फ कप्तानी ही जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा, मैं उनकी कप्तानी को ज्यादा जज नहीं करूंगा क्योंकि गेंदबाजी ने भी हर तरफ रन लुटाए हैं। हर बार जब कोई ओवर छह या सात रन के लिए फेंका जाता है, तो 15 रन का ओवर आता है। एक कप्तान के तौर पर आप क्या करते हैं? हां, उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जिन पर बहस हो सकती है। कप्तानी इस बात का नतीजा है कि आपकी टीम आपको कैसा दिखाती है। इसी वजह से मेरा मानना है कि जब आपका सीजन अच्छा हो, तो कप्तान को ज्यादा श्रेय न दें। जब आपका सीजन खराब हो, तो उसका ठीकरा कप्तान पर न फोड़ें। कोच के साथ भी ऐसा ही है। कोच खिलाड़ियों को बाहर भेजता है। इसी कारण आप उन्हें ज्यादा दोष नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed