फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीजेपी ने दिया क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को चुनाव लड़ने का ऑफर

Wed, 18 Apr 2018 07:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Dravid and Kumble dismiss BJPs offer of standing in Karnataka Legislative Assembly election 2018

मई 2018 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है। इस क्रम में युवाओं को आकर्षित करने के लिए बीजेपी ने दो दिग्गज भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले से संपर्क साधा है। मगर दोनों ही दिग्गजों ने बीजेपी में शामिल होने से इनकार कर दिया। कर्नाटक के रहने वाले साफ छवि और लोकप्रिय खिलाड़ियों को अपने पाले में लाकर बीजेपी युवा वोट खींचना चाहती है।

Dravid and Kumble dismiss BJPs offer of standing in Karnataka Legislative Assembly election 2018
सूत्रो की माने तो राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को पार्टी में शामिल करने के साथ ही एक क्रिकेटर को विधानसभा चुनाव का टिकट देने और दूसरे क्रिकेटर को केंद्रीय मंत्री या राज्यसभा सदस्यता का ऑफर दिया था। खबरों की माने तो दोनों ही क्रिकेटर्स ने बीजेपी में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया। दोनों का यही कहना था कि वो राजनीति में नहीं जाना चाहते।
Dravid and Kumble dismiss BJPs offer of standing in Karnataka Legislative Assembly election 2018
बता दें कि अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ दोनों ही कर्नाटक के रहने वाले हैं। राहुल द्रविड़ ने जहां 344 वनडे में 10,889 रन और 164 टेस्ट मैचों में 13,288 रन बनाकर सालों तक टीम इंडिया को कई मैच जिताए। 'जैमी' के नाम से मशहूर द्रविड़ रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया की नई पौध को संवारने में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्हीं की कोचिंग में भारतीय U-19 क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dravid and Kumble dismiss BJPs offer of standing in Karnataka Legislative Assembly election 2018
- फोटो : BCCI
दूसरी ओर अनिल कुंबले की गिनती दुनिया के महानतम स्पिनर्स में होती है। 'जम्बो' के नाम से मशहूर कुंबले ने 271 वनडे और 132 टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इनके नाम 337 वनडे और 619 टेस्ट विकेट दर्ज है। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि चुनाव आयोग पहले ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर चुका है। 12 मई को राज्य में वोट डाले जाएंगे, वहीं 15 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। फिलहाल राज्य में सीएम सिद्धारमैया की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार सत्ता पर काबिज है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed