{"_id":"6aa14bc08f6b4b98f500fb83","slug":"duleep-trophy-final-day-4-highlights-east-zone-vs-south-zone-match-report-scorecard-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी फाइनल: ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर कसा शिकंजा, हासिल की विशाल बढ़त; फिर दिखा कप्तान ईशान किशन का दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दलीप ट्रॉफी फाइनल: ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर कसा शिकंजा, हासिल की विशाल बढ़त; फिर दिखा कप्तान ईशान किशन का दम
Wed, 09 Sep 2026 05:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:36 PM IST
सार
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर अपना पलड़ा काफी भारी कर लिया है। चौथे दिन की समाप्ति तक ईस्ट जोन ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। अब एक दिन का खेल शेष है और ईस्ट जोन जीत के करीब नजर आ रहा है।
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी फाइनल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन साउथ जोन पर पकड़ मजबूत कर ली है। दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 212 रन बनाए हैं। इस तरह उसे अब तक 584 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। स्टंप्स तक कुमार कुशाग्र 34 और मोहम्मद कौनेन कुरैशी 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले, ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रनों की बड़ी बढ़त मिली।
विज्ञापन
ईस्ट जोन ने नहीं दिया फॉलोऑन
ईस्ट जोन ने साउथ जोन को फॉलोऑन नहीं खिलाते हुए खुद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, दूसरी पारी में उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। ईस्ट जोन की टीम ने 13 रन पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट भी गंवा दिए। अभिमन्यु ईश्वरन तीन रन और वैभव सूर्यवंशी आठ रन बनाकर आउट हुए। ईश्वरन को मोहम्मद सिराज ने और वैभव को त्रिपुराणा विजय ने पवेलियन भेजा।

ईशान किशन
- फोटो : IANS
दूसरी पारी में भी चमके ईशान
ईशान किशन का बल्ला इन दिनों काफी चल रहा है और दूसरी पारी में भी ऐसा ही देखने मिला। ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में लगातार दूसरी पारी में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। इस दौरान शिखर मोहन ने ईशान का बखूबी साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी हुई। ईस्ट जोन को तीसरा झटका ईशान के रूप में ही लगा। ईशान किशन ने 98 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली। वहीं, शिखर ने भी अर्धशतक जड़ा और इसके बाद वह भी अपना विकेट गंवा बैठे। शिखर ने 52 रन बनाए, जबकि सुदीप कुमार घरामी दो रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद कुमार कुशाग्र ने कुरैशी के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दिन का खेल समाप्त होने तक दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। साउथ जोन के लिए मोहम्मद सिराज, त्रिपुराणा विजय, एमडी नीधीश और शेख रशीद को अब तक एक-एक विकेट मिला है।

तिलक वर्मा
- फोटो : PTI
साउथ जोन 336 रन पर ऑलआउट
इससे पहले, चौथे दिन की शुरुआत में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई। कप्तान तिलक वर्मा का विकेट आखिरी विकेट के रूप में गिरा। वह 211 गेंद में नौ चौके के मदद से 99 रन बनाकर आउट हुए। तिलक एक रन से शतक से चूक गए। उन्हें कुरैशी ने पवेलियन भेजा। इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 372 रन की बढ़त मिली। साथ ही साउथ जोन की टीम फॉलोऑन भी नहीं बचा सकी।
साउथ जोन ने आज छह विकेट पर 242 रन से आगे खेलना शुरू किया और 94 रन बनाने में बाकी के चार विकेट गंवा दिए। साउथ जोन को आज का पहला झटका चामा मिलिंद के रूप में लगा। वह 68 गेंद में सात चौके की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। फिर त्रिपुराणा विजय एक रन और सिराज एक रन बनाकर आउट हुए। निधीश नाबाद रहे। ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी, कुरैशी और शिखर मोहन को दो-दो विकेट मिले। इससे पहले तीसरे दिन साउथ जोन के रिकी भुई एक रन, एन जगदीशन 32 रन, देवदत्त पडिक्कल 62 रन और शेख रशीद 27 रन बनाकर आउट हुए थे। स्मरण रविचंद्रन 23 रन और श्रेयस गोपाल 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।