ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत-ए टीम घोषित: ऋतुराज-पडिक्कल बने कप्तान, हार्दिक पांड्या की वापसी
मल्टी-डे मुकाबलों के लिए साई सुदर्शन की वापसी हुई है। सुदर्शन इंजरी के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे। इसके साथ ही अमन मोखड़े, आयुष पांडे को भी जगह दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार दिवसीय मुकाबलों के लिए देवदत्त पडिक्कल को कप्तान बनाया गया है। टीम में साई सुदर्शन की भी वापसी हुई है। इंजरी के कारण सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। अब ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वह भारत-ए की टीम में वापसी करेंगे। अमन मोखाडे और आयुष पांडे को भी टीम में जगह मिली है। वहीं, दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले कुमार कुशाग्र को भी टीम में शामिल किया गया है। यश राठौड़ के साथ शम्स मुलानी और तनुश कोटियान भी चार दिवसीय टीम का हिस्सा हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एन जगदीशन संभालेंगे।
चार दिवसीय टीम के तेज गेंदबाजी विभाग में तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज और प्रफुल्ल हिंगे को शामिल किया गया है। प्रफुल्ल ने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था और अब उन्हें भारत-ए के लिए भी मौका मिला है। इस टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ ऐसे चेहरों को भी शामिल किया गया है, जो घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ बहु-दिवसीय मुकाबले इन खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का एक और मौका होंगे।
वनडे टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है। हालांकि, हार्दिक तभी सीरीज में हिस्सा ले पाएंगे, जब वह अपना फिटनेस टेस्ट पास करने में सफल होंगे। वनडे टीम में साई सुदर्शन और प्रियांश आर्या को भी जगह मिली है। मध्यक्रम में रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र और नमन धीर जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
22 सितंबर से शुरू होगा मुकाबलों का सिलसिला
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। दोनों टीमों के बीच दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरा मल्टी-डे मुकाबला 29 सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्तूबर को होगा। दूसरा मैच 9 अक्तूबर और सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 अक्तूबर को खेला जाएगा। ऐसे में भारत-ए के कई खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का मौका होगा। खास तौर पर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर नजर रहेगी, क्योंकि फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही वह वनडे सीरीज में मैदान पर उतर पाएंगे।
भारत-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज का शेड्यूल
|
Date |
मैच |
वेन्यू |
|
22-25 सितंबर |
पहला बहु-दिवसीय मैच |
पुड्डुचेरी |
|
29 सितंबर-
|
दूसरा बहु-दिवसीय मैच |
पुड्डुचेरी |
|
6 अक्तूबर |
पहला वनडे |
पुड्डुचेरी |
|
9 अक्तूबर |
दूसरा वनडे |
पुड्डुचेरी |
|
11 अक्तूबर |
तीसरा वनडे |
पुड्डुचेरी |
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) September 9, 2026
India A squad announced for home series against Australia A, comprising two multi-day matches and three one-day games in Puducherry.
Details 🔽https://t.co/qv3pB2OLhj pic.twitter.com/svfhQbnEoV
वनडे मैचों के लिए भारत ए का स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विपराज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह और यश ठाकुर। (* वाले खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट के अधीन)
इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत-ए के खिलाफ सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी थी। पीटर हैंड्सकॉम्ब और सैम कोंस्टास को ऑस्ट्रेलिया ए टीम में जगह मिली है। इससे उनके टेस्ट करियर को एक और मौका मिल सकता है। टीम में ब्रेंडन डॉगेट और झाई रिचर्डसन भी हैं।
ऑस्ट्रेलिया ए की चार दिवसीय टीम: ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलावे, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ’नील, जोश फिलिप, झाई रिचर्डसन, कोरी रोचिचियोली, जेसन संघा, लियाम स्कॉट।
ऑस्ट्रेलिया ए वनडे टीम: महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, एरॉन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लैकलन शॉ।