सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England announce squad for West Indies tour; Jos Buttler captain, only 6 players from World Cup retained

ENG vs WI: विंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान, विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने वाले यह नौ खिलाड़ी बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Nov 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

चयन समिति ने वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड टीम की घोषणा की है, जबकि टी20 टीम में 16 खिलाड़ी शामिल हैं। तेज गेंदबाज जोश टंग और जॉन टर्नर को वनडे और टी20, दोनों टीमों में जगह मिली है।

England announce squad for West Indies tour; Jos Buttler captain, only 6 players from World Cup retained
इंग्लैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने वेस्टइंडीज के आगामी सीमित ओवरों के दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। गत टी20 विश्व चैंपियन टीम को तीन दिसंबर से तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। इंग्लैंड के कैरिबियाई दौरे की शुरुआत तीन दिसंबर से हो रही है और मुकाबले 21 दिसंबर तक खेले जाएंगे। 
Trending Videos

चयन समिति ने वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड टीम की घोषणा की है, जबकि टी20 टीम में 16 खिलाड़ी शामिल हैं। तेज गेंदबाज जोश टंग और जॉन टर्नर को वनडे और टी20, दोनों टीमों में जगह मिली है। भारत में मौजूदा विश्व कप इंग्लिश टीम के कुल छह खिलाड़ी ही कैरेबियाई दौरे का हिस्सा होंगे। जॉनी बेयरस्टो, जो रूट और मार्क वुड जैसे खराब फॉर्म वाले खिलाड़ियों को दोनों टीमों में जगह नहीं मिली, जबकि डेविड विली ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में विश्व कप का बचाव करने में कामयाब नहीं रहने के बावजूद इंग्लैंड ने जोस बटलर को अपने कप्तान के रूप में बरकरार रखा है। कप्तान और सीमित ओवरों के कोच मैथ्यू मोट विश्व कप लीग चरण में सातवें स्थान पर रहने के बाद से काफी दबाव में हैं। टीम उनकी देखरेख में 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मुश्किल से क्वालिफाई कर पाई है। डेविड मलान, जिन्होंने हाल ही में घोषणा की थी कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला इंग्लैंड के लिए उनका अंतिम मैच हो सकता है, उन्हें दोनों टीमों में जगह नहीं मिली।

इंग्लैंड की टीम में कई उम्रदराज खिलाड़ी थी, जिसके कारण वनडे में उनका प्रदर्शन खराब रहा था। मोईन अली, क्रिस वोक्स, रीस टॉपली और आदिल रशीद जैसे सीनियर खिलाड़ियों को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन वे टी20 टीम का हिस्सा हैं। इंग्लैंड का वेस्टइंडीज दौरा वनडे सीरीज के साथ शुरू होगा। पांच मैचों की टी20 सीरीज 12 दिसंबर से शुरू होगी जिसमें ब्रिजटाउन, सेंट जॉर्ज और तरौबा मेजबानी करेंगे।

दोनों टीमों के बीच 20 में कैरेबियाई सरजमीं पर टी2022 श्रृंखला खेली गई थी। वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 के करीबी अंतर से जीती थी और सीरीज पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के रूप में निर्णायक मुकाबले की ओर बढ़ रही थी।

कैरिबियाई दौरे के लिए इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम

वनडे टीम : जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, जैक क्रॉ, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, ओली पोप, फिल सॉल्ट, जोश टंग और जॉन टर्नर।

टी20 टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, मोईन अली, गस एटकिंसन, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, रीस टॉपली, जॉन टर्नर और क्रिस वोक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed