फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England fast bowler James Anderson looks back at his rivalry with Virat Kohli after playing his final match

James Anderson Retired: 'लगता था कोहली को हर गेंद पर...,' संन्यास के बाद एंडरसन ने कोहली के लिए कही ये बात

Sat, 13 Jul 2024 10:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Jul 2024 10:27 AM IST
सार

कोहली ने एंडरसन के खिलाफ खेले 36 टेस्ट पारियों में 305 रन बनाए। उन्होंने एंडरसन की कुल 710 गेंदों का सामना किया जिसमे से 560 गेंद डॉट रही। कोहली ने एंडरसन की गेंद पर 39 चौके लगाए। इस दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ कोहली का स्ट्राइक रेट 42.95 का रहा। 

विज्ञापन
England fast bowler James Anderson looks back at his rivalry with Virat Kohli after playing his final match
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत के साथ ही इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज ने अपने लंबे करियर पर विराम लगाया। एंडरसन इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल रहे और उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 700 से अधिक विकेट झटके। एंडरसन ने कहा था कि सचिन तेंदलुकर वो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे जिनके खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी का लुत्फ उठाया, लेकिन विराट कोहली के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता अलग स्तर की रही। 
विज्ञापन

एंडरसन-कोहली के बीच रही टक्कर
कोहली और एंडरसन के बीच टेस्ट क्रिकेट में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। 2014, 2016, 2018 और 2021 में दो खिलाड़ी हमेशा एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करते रहे। 2014 में एंडरसन ने कोहली को कई बार अपना शिकार बनाया, लेकिन इसके चार साल बाद कोहली एक बार फिर एंडरसन की गेंद पर आउट नहीं हुए। एंडरसन ने 25 टेस्ट मैचों में कुल सात बार कोहली को आउट किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच किस तरह का मुकाबला रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एंडरसन ने अपने विदाई भाषण में कोहली का जिक्र किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली को लेकर क्या बोले एंडरसन?
अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलने के बाद एंडरसन ने कहा, आपको कई उतार-चढ़ाव का सामना करना होता है। कुछ सीरीज आपके लिए शानदार होती है और कुछ अच्छी यादें नहीं दे पाती क्योंकि बल्लेबाज आपसे बेहतर कर जाता है। शुरुआती दिनों में विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने से लगता था कि मैं हर एक गेंद पर उन्हें आउट कर सकता हूं। इसके बाद आप उनका विकेट ही नहीं ले पा रहे, इससे आप बहुत ही निराश महसूस करते हैं। 
विज्ञापन

कोहली और एंडरसन का कैसा रहा रिकॉर्ड?
कोहली और एंडरसन का पहली बार सामना 2014 में हुआ जहां एंडरसन पूरी तरह इस स्टार बल्लेबाज के खिलाफ हावी रहे। उन्होंने 10 टेस्ट में पांच बार कोहली को आउट किया। दो साल बाद 2016 में कोहली ने अपना दम दिखाया और भारत में हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान एंडरसन तथा इंग्लैंड के पसीने छुड़ा दिए। 2018 में कोहली ने अपने कौशल से फिर प्रभावित किया और कुल 700 रन बनाए, जबकि एक बार भी एंडरसन की गेंद पर आउट नहीं हुए। तीन साल बाद 2021 में एंडरसन ने तीन बार कोहली को आउट किया और वो सीरीज 2-2 से बराबर रही। इस साल की शुरुआत में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी और लगा था कि एक आखिरी बार इन दो दिग्गजों का एक दूसरे से सामना होगा, लेकिन कोहली इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहे थे। 

कोहली ने एंडरसन के खिलाफ खेले 36 टेस्ट पारियों में 305 रन बनाए। उन्होंने एंडरसन की कुल 710 गेंदों का सामना किया जिसमे से 560 गेंद डॉट रही। कोहली ने एंडरसन की गेंद पर 39 चौके लगाए। इस दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ कोहली का स्ट्राइक रेट 42.95 का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed