Fab-4: फैब-4 के चारों खिलाड़ी फिलहाल लंदन में, पकी हुई दाढ़ी-मूंछ पर फैंस ने इस तरह किया विराट कोहली को ट्रोल
विलियम्सन, स्मिथ और रूट इंग्लैंड में शुरू हुई 100 गेंदों की लीग 'द हंड्रेड' का हिस्सा हैं। स्मिथ इस लीग में वेल्श फायर की टीम से, केन विलियम्सन लंदन स्पिरिट की टीम से और रूट ट्रेंट रॉकेट्स की टीम का हिस्सा हैं।
विस्तार
दरअसल, विलियम्सन, स्मिथ और रूट इंग्लैंड में शुरू हुई 100 गेंदों की लीग 'द हंड्रेड' का हिस्सा हैं। स्मिथ इस लीग में वेल्श फायर की टीम से, केन विलियम्सन लंदन स्पिरिट की टीम से और रूट ट्रेंट रॉकेट्स की टीम का हिस्सा हैं। वहीं, फैंस ने कोहली की हाल ही में वायरल हुए लुक पर तंज कसा है। उनकी पकी हुई दाढ़ी और मूंछों की तस्वीर वायरल हुई थी। इस पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि फैब-फोर के तीन सदस्य द हंड्रेड में खेल रहे हैं। रूट टेस्ट में अब भी हंड्रेड लगा रहे हैं और कोहली हंड्रेड (की उम्र) के दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
कोहली की तस्वीर पर प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया भी दी थी। एक प्रशंसक ने लिखा, 'सफेद दाढ़ी और थकी हुई आखें। जी हां, ये विराट कोहली हैं, लंदन से अपनी ताजा तस्वीर में। हम शायद उस अंत तक पहुंच गए हैं जिसे हम कभी देखना ही नहीं चाहते थे।' कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी उम्र ने इस फैसले में बड़ी भूमिका निभाई है। कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैंने दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी को काला रंग दिया था। आप जानते हैं कि यह वो समय है जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी को रंग रहे हैं, तो आपको पता है कि यह आराम करने का समय है।' टेस्ट के अलावा कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे में खेलते दिखाई पड़ेंगे। वहीं, विलियम्सन और रूट ने अभी तक किसी प्रारूप से संन्यास नहीं लिया है।
Virat Kohli spotted in London — white beard, tired eyes, and a fire that’s slowly dimming. 💔 pic.twitter.com/xmaVfR3KRJ
— Dinda Academy (@academy_dinda) August 8, 2025
Virat Kohli was right about retirement… 🥺
— Anis Sajan (@mrcricketuae) August 8, 2025
Nothing hurts more than watching your heroes grow old. 💔#ViratKohli #KingKohli pic.twitter.com/JMxkix7rGr
Recent of Virat Kohli from London.
— Cric Uneeb (@Cric_Uneeb) August 8, 2025
His beard is completely white now.. pic.twitter.com/Q1VKMXVaSy