सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fakhar Zaman rejects claims of Retirement Banned Due to Ball-Tampering in the PSL

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल!: क्या फखर जमां लेंगे संन्यास? पीएसएल में बॉल टैंपरिंग के कारण लगा प्रतिबंध

हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 07 Apr 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

Fakhar Zaman rejects claims of Retirement Banned Due to Ball-Tampering in the PSL
फखर जमां - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में दो मुकाबलों का प्रतिबंध झेल रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, क्योंकि फखर अमेरिका में बसने पर विचार कर रहे हैं। फखर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में 29 मार्च को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान बॉल टैंपरिंग के आरोपों के चलते दो मैचों का बैन झेल रहे हैं। उन्होंने मैच रेफरी रोशन महानामा के सामने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था। मैच रेफरी ने उनकी सफाई को मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पीसीबी की तीन सदस्यों वाली एक समिति ने सुनवाई के बाद उन पर लगे बैन को बरकरार रखा।
Trending Videos


टी20 से संन्यास लेकर अमेरिका शिफ्ट होंगे फखर?
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें और दावे किए जा रहे थे कि फखर जमां ने अपने परिवार को अमेरिका भेज दिया है और वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। वह फिटनेस से जुड़ी समस्याओं, खासकर हार्मोनल समस्याओं से भी जूझ रहे हैं, जिनकी वजह से उन्हें बार-बार चोटें लगती रहती हैं। क्रिकेटर के करीबी सूत्रों ने मंगलवार को 'टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट' को बताया, 'फखर संन्यास नहीं ले रहे हैं, और न ही वह पाकिस्तान छोड़ रहे हैं। उन्होंने यह बात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और चयन समिति को बता दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

2028 विश्व कप में खेलेंगे फखर जमां?
फखर जमां ने टी20 विश्व कप में सिर्फ दो मुकाबले खेले, जिसमें 25 और 84 रन बनाए। इन दोनों पारियों में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाया था और फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या नजर नहीं आई थी, लेकिन फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए वनडे टीम से अपना नाम वापस लेना पड़ा था। इन समस्याओं के सामने आने के बाद फिर से ऐसी खबरें आने लगी थीं कि वह 50 ओवरों के फॉर्मेट पर ध्यान देने के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लेंगे। पाकिस्तान अक्तूबर तक कोई टी20 मैच नहीं खेलेगा। अक्तूबर में वह श्रीलंका की मेजबानी करेगा। वहीं, उनकी अगली वनडे सीरीज इस साल मई-जून में अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी।

सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया, 'फखर 2028 का टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा, वह उससे पहले लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, क्योंकि ऐसी संभावना है कि पाकिस्तान को भी भारत के साथ ओलंपिक्स में जगह मिल जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed