{"_id":"6995d54ef8846c31d10a0f64","slug":"former-captain-ricky-ponting-slams-australian-team-after-shock-exit-in-t20-world-cup-2026-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप से बाहर होने पर फूटा रिकी पोंटिंग का गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप से बाहर होने पर फूटा रिकी पोंटिंग का गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 Feb 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार
ऑस्ट्रेलिया टीम के ग्रुप चरण से बाहर होने पर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने निराशा व्यक्त की है। उनका कहना है कि जिम्बाब्वे से हारने के बाद ही टीम के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो गया था।
रिकी पोंटिंग
- फोटो : ICC
विज्ञापन
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया की टीम के टी20 विश्व कप से बाहर होने पर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का गुस्सा फूट पड़ा है। पोंटिंग इस बात से निराश हैं कि कंगारू टीम का अभियान बेहद ही खराब रहा। पोंटिंग का कहना है कि मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम में वह चमक नहीं है जो वैश्विक टूर्नामेंट में पिछली टीमों में हुआ करती थी। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप चरण में जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार मिली थी।
Trending Videos
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, जब आप इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को कागज पर देखते हैं, तो उसमें वह आभा नजर नहीं आती जो कई अन्य ऑस्ट्रेलियाई टीम में आईसीसी टूर्नामेंट और विश्व कप से पहले दिखाई देती थी। इन टूर्नामेंटों में आगे बढ़ने और जीतने के लिए आपके सर्वश्रेष्ठ और सबसे अनुभवी खिलाड़ियों को बड़े मौकों पर प्रदर्शन करना होता है। ऑस्ट्रेलिया को वह प्रदर्शन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
शीर्ष क्रम की कमी को उजागर किया
पूर्व कप्तान ने शीर्ष क्रम के निराशाजनक प्रदर्शन की ओर इशारा किया जिसमें तीसरे नंबर पर कैमरन ग्रीन और चौथे नंबर पर टिम डेविड शामिल थे। साथ ही श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम ने आखिरी ओवरों में 20 रन पर छह विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया सुपर आठ में जगह बनाने में विफल रहा क्योंकि उसे जिम्बाब्वे से 23 रन की उलटफेर भरी हार का सामना करना पड़ा। पोंटिंग का मानना है कि इसी हार ने उनका अभियान लगभग खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, यह सचमुच बहुत खराब अभियान रहा। जिस तरह वे जिम्बाब्वे से हारे, यह वही मैच होगा जिसे वे याद करेंगे और सोचेंगे कि इसी मैच से हमारा विश्व कप खत्म हो गया।

पोंटिंग ने जिम्बाब्वे से मिली हार को बताया निराशाजनक
ऑस्ट्रेलिया का अभियान चोटों की चिंता से शुरू हुआ। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस बाहर हो गए थे जबकि टिम डेविड शुरुआत में उपलब्ध नहीं थे। हालांकि पोंटिंग का मानना है कि जिम्बाब्वे से मिली हार ही सबसे ज्यादा खलेगी। पोंटिंग ने स्वीकार किया कि उन्हें उम्मीद थी कि श्रीलंका को उसके घरेलू मैदान पर हराना कठिन होगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने के उनके तरीके की सराहना की। पोंटिंग ने कहा कि पूर्व खिलाड़ी निराश जरूर हैं, लेकिन वे मौजूदा टीम की आलोचना नहीं करते। पोंटिंग ने इस सुझाव को भी खारिज किया कि ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप को प्राथमिकता नहीं देता और कहा कि आईसीसी खिताब जीतना ही लक्ष्य होता है।