सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Umpire Dies, 15-20 Players Injured in Bee Attack During Cricket Match in Unnao Uttar Pradesh

Bee Attack During Cricket Match: क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत; कई खिलाड़ी हुए घायल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Feb 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

उन्नाव के शुक्लागंज में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें 65 वर्षीय अंपायर मणिक गुप्ता की मौत हो गई और 15-20 खिलाड़ी घायल हुए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। क्रिकेट संघ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Umpire Dies, 15-20 Players Injured in Bee Attack During Cricket Match in Unnao Uttar Pradesh
मधुमक्खी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें 65 वर्षीय अंपायर मणिक गुप्ता की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 खिलाड़ी घायल हो गए। यह घटना बुधवार शाम शुक्लागंज क्षेत्र के सप्रीू मैदान में हुई।
Trending Videos


पुलिस के मुताबिक, कानपुर निवासी मणिक गुप्ता मैच में अंपायरिंग कर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और अधिकारियों पर टूट पड़ा। हमले के बाद मैदान में अफरातफरी मच गई और खिलाड़ी व दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी हालत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मधुमक्खियों के डंक से मणिक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें पहले शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य अंपायर और करीब 15-20 खिलाड़ियों को भी मधुमक्खियों ने डंक मारा, जिनका इलाज कराया गया।

क्रिकेट संघ ने जताया शोक
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. एन. सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, 'उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में अंपायर मणिक गुप्ता का निधन हो गया। जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब भी मधुमक्खियां उनके चेहरे और शरीर से चिपकी हुई थीं, जिससे हमले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।' उन्होंने आगे कहा, 'संघ इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।'

जांच और सुरक्षा पर सवाल
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मैदान के आसपास मधुमक्खियों का छत्ता होने की संभावना जताई जा रही है। इस दुखद हादसे ने खेल आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed