सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Sri Lanka suffers setback ahead of Super Eights Pathirana ruled out Madushanka cleared to join squad

T20 WC: सुपर आठ से पहले श्रीलंका को लगा झटका, पथिराना बाहर; मदुशंका को टीम में शामिल होने की मंजूरी मिली

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Feb 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। आईसीसी ने उनकी जगह दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

T20 WC: Sri Lanka suffers setback ahead of Super Eights Pathirana ruled out Madushanka cleared to join squad
श्रीलंका टीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण से पहले सह-मेजबान श्रीलंका को झटका लगा है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पथिराना की जगह तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को श्रीलंका टीम में शामिल किया गया है। पथिराना सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप बी के मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के बाद बाहर हो गए जिसमें मेजबान टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी।
Trending Videos


आईसीसी ने कहा, 'आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने श्रीलंका टीम में मथीशा पाथिराना की जगह दिलशान मदुशंका को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।' दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पथिराना ने चोट लगने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ तीन गेंदें फेंकी थीं। वह अपना ओवर पूरा नहीं कर सके। पथिराना इससे पहले आयरलैंड और ओमान के खिलाफ मैच में खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed