फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India batter Sanjay Manjrekar addressing issues in the IPL defend players after forgettable tour

IND vs ENG: संजय मांजरेकर ने खिलाड़ियों का किया बचाव, ब्रिटेन दौरे पर मिली हार के लिए किसे ठहराया दोषी?

Sun, 12 Jul 2026 01:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 12 Jul 2026 01:28 PM IST
सार

भारतीय टीम के लिए ब्रिटेन दौरा काफी निराशाजनक रहा और टीम इस दौरान एक भी मैच नहीं जीत सकी। इसके लिए भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना हो रही है, लेकिन पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने खिलाड़ियों का बचाव किया है।

विज्ञापन
Former India batter Sanjay Manjrekar addressing issues in the IPL defend players after forgettable tour
संजय मांजरेकर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने ब्रिटेन के दौरे में टी20 मैचों में मिली हार के लिए खिलाड़ियों को दोष देने के बजाय आईपीएल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि टीम का चयन आईपीएल के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। मौजूदा चैंपियन भारत के लिए यह दौरा निराशाजनक रहा। आयरलैंड से 0-2 से हारने के बाद उसे पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 0-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मांजेरकर ने दिए सुझाव 
मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, विदेशी धरती पर मिली इस पराजय के लिए खिलाड़ियों को आसानी से जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि उन लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जिन्होंने आईपीएल को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल बना दिया है जिससे भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव पड़ता है। चयनकर्ताओं के लिए चुनौती यह है कि वे आईपीएल के प्रदर्शन की दबाव में आए बिना ऐसे बल्लेबाजों का चयन करें जो विदेशों में अच्छा खेल सकते हैं। उन्हें ऐसे बल्लेबाजों की पहचान करके उन्हें ही भारत के लिए चुना चाहिए। भारत को अब टी20 क्रिकेट में अपने अधिकतर मैच विदेशों में खेलने हैं। अब घरेलू क्रिकेट का मजा खत्म हो चुका है।

आईपीएल की अक्सर इस बात के लिए आलोचना की जाती रही है कि उसमें बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिचें तैयार की जाती हैं जिससे पावर-हिटिंग को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा आईपीएल में बाउंड्री भी छोटी होती हैं। इंपैक्ट प्लेयर के नियम ने भी खेल को बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने गंवाया नंबर एक का ताज
इंग्लैंड ने पांचवां टी20 मैच 56 रनों से अपने नाम कर भारत को पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से मात दी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 257 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी। भारत ने इस तरह लगातार दूसरी टी20 सीरीज गंवाई। विश्व चैंपियन भारत से इस तरह टी20 में नंबर एक का ताज भी छिन जाएगा। अगले सप्ताह आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड भारत को पछाड़कर नंबर एक टी20 टीम बन जाएगी। भारत लंबे समय से टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर था, लेकिन ब्रिटेन दौरे में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब टीम नंबर का ताज इंग्लैंड के हाथों गंवा बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed