फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England Women captain Heather Knight to retire from international cricket after Lord's Test

Heather Knight: लॉर्ड्स टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगी हीदर नाइट, जानें कैसा रहा करियर

Sun, 12 Jul 2026 12:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 12 Jul 2026 12:52 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान हीदर नाइट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी। नाइट ने इसकी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Former England Women captain Heather Knight to retire from international cricket after Lord's Test
हीदर नाइट - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड की विश्व कप विजेता कप्तान हीदर नाइट ने एलान किया है कि वह भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। हीदर की घोषणा के साथ ही उनके 16 साल लंबे करियर का अंत होगा। नाइट ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और वह इंग्लैंड की महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी के तौर पर खेल को अलविदा कह रही हैं। अपने करियर में उन्होंने कुल 320 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें 15 टेस्ट, 160 वनडे और 145 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले शामिल हैं।
विज्ञापन

अपनी कप्तानी में जिताया था विश्व कप 
नाइट ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 7988 रन बनाए और छह शतक लगाए। साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इसके साथ ही वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शतक लगाने वाली पहली इंग्लिश महिला क्रिकेटर बनीं। हीदर नाइट ने 2016 से 2025 तक इंग्लैंड महिला टीम की कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने 199 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिनमें इंग्लैंड ने 134 मुकाबलों में जीत दर्ज की। उनकी कप्तानी में टीम ने कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं, लेकिन सबसे यादगार उपलब्धि 2017 में आई, जब इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता। उस जीत ने उन्हें इंग्लैंड की सबसे सफल महिला कप्तानों में शामिल कर दिया।ऑस्ट्रेलिया में पिछली सर्दियों में एशेज में मिली हार के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। हीदर नाइट से पहले टैमी ब्यूमोंट भी संन्यास लेने का एलान कर चुकी हैं। लॉर्ड्स टेस्ट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन के अगले अध्याय को लेकर उत्साहित हैं नाइट
इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा जारी बयान में नाइट ने कहा, इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे 16 साल तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इस खेल और टीम से दूर होना आसान नहीं है, क्योंकि ड्रेसिंग रूम, मेरे साथी खिलाड़ी और वहां बिताए गए पल मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं। इन अनुभवों और लोगों ने मुझे बेहतर खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि बेहतर इंसान भी बनाया है। हालांकि, संन्यास का फैसला आसान नहीं था, लेकिन मैं इससे पूरी तरह संतुष्ट हूं और अपने जीवन के अगले अध्याय को लेकर काफी उत्साहित हूं।

उन्होंने कहा, डेवोन की एक छोटी लड़की के तौर पर लड़कों के साथ खेलते हुए मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह अनुभव मिलेगा। लॉर्ड्स में इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के साथ खेल को अलविदा कहना सही लग रहा है। ये 16 साल शानदार रहे हैं और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed