सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India Captain Sourav Ganguly expressed his excitment for India-Pakistan clash in T20 World Cup

IND vs PAK: 'पाकिस्तान के लिए भारत को हराना आसान नहीं', गांगुली ने सूर्यकुमार की अगुआई वाली टीम को बताया मजबूत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Feb 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए उत्सुक हैं। गांगुली ने भारतीय टीम को जीत का दावेदार बताया है और सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम को मजबूत करार दिया है।

Former India Captain Sourav Ganguly expressed his excitment for India-Pakistan clash in T20 World Cup
सौरव गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम @souravganguly
विज्ञापन

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 विश्व कप का मुकाबला जाएगा। इस पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी राय दी है और उन्होंने सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम को मजबूत बताया है। पाकिस्तान ने पहले यह मुकाबला नहीं खेलने का एलान किया था, लेकिन आईसीसी के साथ बैठक के बाद उसे यू-टर्न लेना पड़ा। 
Trending Videos

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए उत्सुक हैं गांगुली
गांगुली इस मैच के लिए काफी उत्सुक नजर आए। गांगुली ने कहा, विश्व कप में यह बड़ा मैच होगा। यह मुकाबला 15 फरवरी को होगा और पाकिस्तान के लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा। भारत काफी बढ़िया टीम है। टी20 विश्व कप की शुरुआत अच्छी हुई है और अब तक ऐसा नहीं लगा है कि कोई भी टीम संतुलित नहीं है। चाहे वो नीदरलैंड, स्कॉटलैंड हो या नेपाल। भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन मेरे पसंदीदा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हुआ ड्रामा
  • भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच को लेकर काफी ड्रामा हुआ जो सोमवार को खत्म हुआ।
  • पाकिस्तान की सरकार ने एक फरवरी को घोषणा की थी कि उनकी राष्ट्रीय टीम भारत के खिलाफ ग्रुप चरण का मैच नहीं खेलेगी।
  • आईसीसी ने इस पर नाराजगी व्यक्त की थी और कहा था कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के जवाब का इंतजार है।
  • आईसीसी ने फिर लाहौर में पीसीबी के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी।
  • सोमवार की रात पाकिस्तान सरकार ने यू-टर्न लिया और इस बात की घोषणा कर दी कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच खेलेगी।

भारत ने की जीत से शुरुआत
भारत ने टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को 29 रनों से हराया था। भारत का सामना अब गुरुवार को नामीबिया से होगा, जबकि इसके बाद उसे चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed