सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Jos Buttler heaps praise on 14-year-old Vaibhav Suryavanshi, calls him best; T20 World Cup U19 World cup

Vaibhav Suryavanshi: 'ऐसा खिलाड़ी मैंने कभी नहीं देखा', 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर फिदा जोस बटलर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 10 Feb 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

बटलर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह का टैलेंट उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। वैभव ने अंडर-19 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से ऐसे रिकॉर्ड खड़े कर दिए हैं, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग श्रेणी में ले जाते हैं। वह भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

Jos Buttler heaps praise on 14-year-old Vaibhav Suryavanshi, calls him best; T20 World Cup U19 World cup
बटलर ने वैभव की तारीफ की - फोटो : ANI/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर भी भारत के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने वैभव की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बताया है। बटलर ने कहा कि उन्होंने अब तक जितने भी युवा खिलाड़ी देखे हैं, उनमें वैभव सर्वश्रेष्ठ हैं। वैभव ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंद में 175 रन की पारी खेली थी। 
Trending Videos

बटलर ने पॉडकास्ट में कही यह बात
'लव फॉर क्रिकेट' पॉडकास्ट में बात करते हुए बटलर ने कहा कि 14 साल की उम्र में जो कमाल वैभव कर रहे हैं, सोचिए जब वह 16, 18 या 20 साल के हो जाएंगे, तो क्या-क्या कमाल दिखाएंगे। उन्होंने कहा, 'अब तक मैंने जितने भी खिलाड़ी देखे हैं, उनमें वैभव सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं इसलिए यह कह रहा हूं, क्योंकि 14 साल की उम्र में और कौन इतना कमाल दिखा रहा था। अगर वह 14 साल की उम्र में ऐसा कर रहे हैं तो आगे चलकर और क्या-क्या कमाल दिखाएंगे।'

पॉडकास्ट में बटलर के साथ पहुंचे मार्क वुड भी मौजूद थे। उन्होंने बटलर का जवाब देते हुए कहा, 'यह आपकी ओर से दिया गया बहुत बड़ा बयान है।' वुड ने पूछा, 'क्या आप उन्हें आगे चलकर एक सुपरस्टार के रूप में देखते हैं या फिर आपको लगता है कि आगे चलकर उनका करियर पटरी से उतर जाएगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन

वुड के सवाल पर बटलर का जवाब
इसके बाद जवाब में बटलर ने कहा कि सूर्यवंशी के टैलेंट पर कोई सवाल नहीं है। 14 साल की उम्र में ऊंचाइयों तक पहुंचना तारीफ के काबिल है। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बनकर अपने टैलेंट को साबित किया है। बटलर ने कहा, 'मुझे इसमें शक नहीं कि वह आगे चलकर बड़े स्टार बनेंगे और वह बनें भी क्यों न! 14 साल की उम्र में वह जैसा खेल रहे हैं और अगर वह आईपीएल में न खेले होते तो आप कह सकते थे कि हां उन्होंने यह कमाल सिर्फ अंडर-19 विश्वकप में किया है। लेकिन उन्होंने फाइनल जैसे हाई प्रेशर मैच में जिस तरह की पारी खेली, वह देखना शानदार था। हालांकि, अब यह देखने वाली बात होगी कि वह सीनियर क्रिकेट में जब कदम रखेंगे तो क्या कमाल करते हैं। पर वह अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों का सामना पहले ही कर चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम शतक है और आईपीएल की डेब्यू पारी की पहली ही गेंद पर वैभव ने छक्का लगाया था।'

सूर्यवंशी ने बना डाले थे कई रिकॉर्ड
भारतीय अंडर-19 टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार (6 फरवरी) को क्रिकेट इतिहास में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने महज 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्के की मदद से 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। यह पारी आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट फाइनल (पुरुष, महिला और सभी आयु वर्ग) में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड ट्रेविस हेड के नाम था, जिन्होंने 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहली पारी में 163 गेंद में 174 रन बनाए थे। इस पारी के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed