सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistani Cricketers slams Pakistan Team for T20 World Cup 2026 flop performance

पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल: पूर्व क्रिकेटरों ने खिलाड़ियों को लताड़ा, अफरीदी ने किसके चयन पर सवाल उठाए?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 02 Mar 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 से सुपर-8 में बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम की कप्तानी, चयन और रणनीति पर पूर्व दिग्गजों जैसे शाहिद अफरीदी और मोहम्मद हफीज ने तीखा हमला बोला।

Former Pakistani Cricketers slams Pakistan Team for T20 World Cup 2026 flop performance
पाकिस्तान टीम-शाहिद अफरीदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मचा हुआ है। लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिल पाने से टीम की रणनीति, कप्तानी और चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। टीवी स्टूडियो से लेकर पूर्व दिग्गजों के इंटरव्यू तक हर जगह पाकिस्तान क्रिकेट की जमकर आलोचना हो रही है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: संजू सैमसन की पारी देख गदगद हुए सौरव गांगुली, टीम प्रबंधन से क्या कर डाली बड़ी मांग? जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

शादाब को टीम में भी नहीं रखूंगा: शाहिद अफरीदी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीसीबी लीडरशिप में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। सलमान आगा और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी उनके संभावित उत्तराधिकारी हो सकते हैं। हालांकि, अफरीदी ने स्पष्ट कर दिया कि वह शादाब को समाधान का हिस्सा नहीं मानते। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ऑलराउंडर शादाब खान को लेकर सबसे तीखी टिप्पणी की। अफरीदी ने साफ कहा कि मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर वह शादाब को टीम में भी नहीं रखते, कप्तानी सौंपना तो दूर की बात है।

उन्होंने कोच माइक हेसन पर भी इशारों-इशारों में निशाना साधा और कहा कि शादाब को लगातार मौके मिलना सवाल खड़े करता है। अफरीदी का मानना है कि पाकिस्तान को आगे बढ़ने के लिए आक्रामक सोच की जरूरत है और उन्होंने ओपनर फखर जमां को कप्तानी के लिए सबसे उपयुक्त बताया।

कप्तानी पर उठे सवाल
मौजूदा टी20 कप्तान सलमान अली आगा का पहला विश्व कप बेहद निराशाजनक रहा। सात पारियों में सिर्फ 60 रन और कई रणनीतिक गलतियां खासतौर पर भारत और इंग्लैंड के खिलाफ उनकी कप्तानी पर भारी पड़ीं। भारत के खिलाफ 175 रन चेज करने में टीम 61 रन से हार गई। इंग्लैंड के खिलाफ भी गेंदबाजी बदलाव और रणनीति पर सवाल उठे। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि दबाव वाले मैचों में आगा फैसले लेने में चूक गए।

'हम चांद-धरती का फर्क बन चुके हैं'
पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने तो तुलना करते हुए कहा कि शीर्ष टीमें जैसे भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड टी20 क्रिकेट की मांग के अनुसार विकसित हो चुकी हैं, जबकि पाकिस्तान वहीं का वहीं खड़ा है। अकमल ने तंज कसते हुए कहा, 'दूसरी टीमें चांद पर खेल रही हैं और हम धरती पर। हम सिर्फ छोटी टीमों को हराते हैं, बड़ी टीमों के सामने ढेर हो जाते हैं।'

ये भी पढ़ें: IND vs ENG Semifinal: टी20 विश्व कप में कैसा रहा है भारत का इंग्लैंड पर रिकॉर्ड, किस टीम का पलड़ा भारी? जानिए

शोएब अख्तर और हफीज का हमला
शोएब अख्तर ने टीम चयन को पूरी तरह दिशाहीन बताया। उनका कहना था कि टूर्नामेंट के आखिर में सही टीम चुनकर मैनेजमेंट ने खुद साबित कर दिया कि पहले चयन गलत थे। वहीं, पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने इसे दर्दनाक पतन करार दिया। उन्होंने कहा कि टीम की योजना, सोच और निर्णय प्रक्रिया पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। हफीज ने साफ कहा कि अगर मेरिट पर फैसले नहीं लिए गए तो यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग को एक साथ संतुलित कर पा रहा है, या फिर व्यावसायिक हित क्रिकेट की बुनियाद पर भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed