{"_id":"69a5bc68cdd3a0763d059ad2","slug":"mo-bobat-says-virat-kohli-will-forever-be-the-icon-and-hero-of-rcb-know-details-2026-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB के दिल में बसते हैं विराट: डायरेक्टर ने कहा- खिलाड़ी से बढ़कर हैं कोहली; टीम की नजर लगातार दूसरे खिताब पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB के दिल में बसते हैं विराट: डायरेक्टर ने कहा- खिलाड़ी से बढ़कर हैं कोहली; टीम की नजर लगातार दूसरे खिताब पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:05 PM IST
सार
आरसीबी के डायरेक्टर मो बोबात ने कहा कि विराट कोहली हमेशा टीम के आइकन और हीरो रहेंगे, उनका 18 साल का रिकॉर्ड अविश्वसनीय है। फ्रेंचाइजी का लक्ष्य अब कोहली के साथ बैक-टू-बैक खिताब जीतकर नई सफलता की कहानी लिखना है।
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए
- फोटो : ANI
Link Copied
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबात ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की 18 साल की शानदार और अविश्वसनीय यात्रा को सलाम करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी के लिए वह हमेशा आइकन और हीरो रहेंगे। बोबात ने कहा कि कोहली ने अपनी जवानी और करियर का सर्वश्रेष्ठ समय टीम को दिया है, ऐसे में उन्हें चैंपियन टीम देना ही मैनेजमेंट की सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी। आरसीबी इस बार आईपीएल में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी। टीम ने पिछले सीजन 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला खिताब जीता था।
Trending Videos
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ANI
18 साल, एक ही जर्सी, 9000 से ज्यादा रन
बोबात ने आरसीबी पॉडकास्ट में कहा, 'विराट कोहली हमेशा इस टीम के आइकन और हीरो रहेंगे। उनका रिकॉर्ड अविश्वसनीय है। एक समय मैंने देखा कि वह करीब 9000 रन तक पहुंच चुके थे। 18 साल तक सिर्फ एक ही टीम की जर्सी पहनकर। यानी हर सीजन औसतन 500 रन।' कोहली 2008 से आरसीबी की रीढ़ रहे हैं और आईपीएल इतिहास में एक ही टीम के लिए 9000 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम आठ शतक दर्ज हैं। साल 2016 में उन्होंने 973 रन बनाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ANI
'विराट के लिए चैंपियन टीम बनाना हमारा कर्तव्य'
बोबात ने कहा कि हेड कोच एंडी फ्लावर और उनका मकसद कोहली को एक मजबूत और विजेता टीम देना था। उन्होंने आगे कहा, 'विराट अब अपने करियर के उस मुकाम पर हैं जहां वह सिर्फ जीतना चाहते हैं। उन्हें अच्छे खिलाड़ी अपने आसपास चाहिए, क्योंकि वह खुद एक विजेता हैं।'
4 of 5
विराट कोहली-रजत पाटीदार
- फोटो : ANI
कप्तानी पर हुआ था लंबा मंथन
आरसीबी ने 2025 सीजन से पहले कप्तानी में बदलाव करते हुए रजत पाटीदार को टीम की कमान सौंपी थी। इससे पहले यह जिम्मेदारी फाफ डुप्लेसिस संभाल रहे थे। बोबात ने बताया कि यह फैसला आसान नहीं था। उन्होंने आगे कहा, 'हमने कप्तानी के फैसले पर काफी लंबा और गहराई से विचार किया। फाफ एक शानदार इंसान और बेहतरीन कप्तान रहे हैं, लेकिन खेल में उम्र और भविष्य की योजना को देखना पड़ता है। बड़ा ऑक्शन हमारे लिए रीसेट का मौका था। हमें लगा कि एक भारतीय कप्तान होना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह भारतीय प्रतियोगिता है।'
विज्ञापन
5 of 5
आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब
- फोटो : ANI
'हम डिफेंड नहीं, अटैक करने उतरेंगे'
आगामी सीजन को लेकर बोबात ने साफ किया कि टीम ‘डिफेंडिंग चैंपियन’ वाली मानसिकता से नहीं खेलेगी। उन्होंने कहा, 'हम कुछ बचाने नहीं जा रहे, बल्कि नया हासिल करने उतरेंगे। हमारा लक्ष्य बैक-टू-बैक खिताब जीतना है।' बोबात ने यह भी बताया कि उन्होंने और एंडी फ्लावर ने 2024 सीजन के बाद लंदन में कोहली से कप्तानी को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने आगे कहा, 'विराट हमेशा नेतृत्व के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन हमने सोचा कि फ्रेंचाइज़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना जरूरी है। हर बार हम विराट पर निर्भर नहीं रह सकते। उन्होंने इस बात को तुरंत समझा और टीम के हित को प्राथमिकता दी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।