सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Pakistan Fans Troll Their Own Team: Babar Made ‘Head’ of Iran Nuclear Programme in Viral Posts war israel usa

PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 03 Mar 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान-इस्राइल-अमेरिका तनाव की पृष्ठभूमि में पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी ही क्रिकेट टीम पर व्यंग्यात्मक पोस्ट्स किए। खिलाड़ियों के नामों को ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जोड़कर मजाक उड़ाया गया। पाकिस्तान टीम सुपर-8 से बाहर हो गई। टीम को ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा।

Pakistan Fans Troll Their Own Team: Babar Made ‘Head’ of Iran Nuclear Programme in Viral Posts war israel usa
पाकिस्तानी फैंस का अपनी क्रिकेट टीम पर तंज - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिला। राजनीतिक बयानबाजी के शोर में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर मीम्स और व्यंग्यात्मक पोस्ट्स वायरल हो गए और हैरानी की बात यह रही कि ये तंज खुद पाकिस्तानी फैंस ने किए। पाकिस्तान टीम के टी20 विश्वकप 2026 से बाहर होने पर निराश पाकिस्तानी फैंस ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को निशाना बनाया। उन्हें ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जोड़ते हुए मजेदार कमेंट किए। दरअसल, सोमवार को ईरान ने दावा किया था कि अमेरिका और इस्राइल ने उसके परमाणु ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान पर हमलों को सही ठहराते हुए कहा कि तेहरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका के लिए बढ़ता खतरा बन गया था। पाकिस्तानी फैंस का तंज इसी से जुड़ा हुआ है।
Trending Videos

'परमाणु कार्यक्रम' वाले मीम्स कैसे शुरू हुए?
 
  • एक फेसबुक पोस्ट में एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'डोनाल्ड ट्रंप, मैं ईरान के परमाणु कार्यक्रम का सक्रिय सदस्य हूं और मुझे यह कहने में डर नहीं लगता। मेरा नाम शादाब खान है और मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम में खेलता हूं।'
  • इसके बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, 'सलमान अली आगा को मत भूलना, वह भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम में काम करने वाले वैज्ञानिक हैं।' इसका जवाब देते हुए एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, 'एक और सदस्य हैं, शाहीन शाह अफरीदी।'
  • किसी ने खुद को सैम अयूब बताते हुए लिखा, 'मैं जूनियर एनालिस्ट हूं और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा हूं।' और एक यूजर ने चुटकी ली और लिखा, 'मैं बाबर आज़म हूं और इस परमाणु कार्यक्रम का परियोजना प्रमुख हूं।'
  • इन पोस्ट्स में खिलाड़ियों के नामों का इस्तेमाल पूरी तरह व्यंग्य और मीम कल्चर के तहत किया गया। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान फैंस इन खिलाड़ियों का नाम लेकर ट्रंप से कह रहे हैं कि इन्हें भी सजा दो।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RVCJ Media (@rvcjinsta)


विज्ञापन
विज्ञापन

खुद की टीम पर खुद का वार
ध्यान देने वाली बात यह है कि ये तंज किसी विरोधी देश के फैंस ने नहीं, बल्कि पाकिस्तान के ही सोशल मीडिया यूजर्स ने किए। हालिया टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम पहले से आलोचना झेल रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक तनाव को मीम के साथ जोड़कर फैंस ने अपनी ही टीम का मजाक उड़ाया। शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान अली आगा, सैम अयूब और बाबर आजम जैसे खिलाड़ियों के नामों को लेकर किए गए ये कमेंट्स तेजी से वायरल हो गए।

Pakistan Fans Troll Their Own Team: Babar Made ‘Head’ of Iran Nuclear Programme in Viral Posts war israel usa
पाकिस्तानी फैंस का तंज - फोटो : Twitter
राजनीति, क्रिकेट और मीम कल्चर
ईरान-इज़राइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर वायरल मीम्स ने एक अलग बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर अक्सर देखा गया है कि जब भी वैश्विक स्तर पर कोई बड़ा राजनीतिक या सैन्य मुद्दा सुर्खियों में होता है, तो मीम संस्कृति उसे खेल और मनोरंजन से जोड़ देती है। यहां भी ईरान-इस्राइल-अमेरिका तनाव की पृष्ठभूमि में क्रिकेट को जोड़कर व्यंग्य रचा गया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस तरह के मजाक को संवेदनशील मुद्दों से जोड़ने पर आपत्ति भी जताई और इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed