सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs NZ T20 World Cup Semifinal: South Africa team journey in T20 World Cup history stats and records

सेमीफाइनल में थमा सफर: ग्रुप चरण से लेकर सुपर आठ तक में दिखा था दम, नॉकआउट का दबाव फिर नहीं झेल सकी द.अफ्रीका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sovit Chaturvedi Updated Wed, 04 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका की टीम इस बार लय में नजर आ रही थी, लेकिन टी20 विश्व कप में टीम का सफर सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया। दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम करने से चूक गई।

SA vs NZ T20 World Cup Semifinal: South Africa team journey in T20 World Cup history stats and records
एडेन मार्करम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका की टीम का सफर टी20 विश्व कप 2026 में थम गया है। न्यूजीलैंड ने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया। इस तरह कीवियों ने दक्षिण अफ्रीका का खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। टीम पिछली बार उपविजेता रही थी, लेकिन इस बार फाइनल में भी पहुंचने में असफल रही। न्यूजीलैंड के लिए फिन एलेन ने नाबाद शतक लगाया जिससे कीवी टीम ने दूसरी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। 
Trending Videos

भारी पड़ी एलेन-सीफर्ट की साझेदारी
टिम सीफर्ट और फिन एलेन की शानदार साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका ने मार्को यानसेन के दमदार प्रदर्शन से 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड के लिए सीफर्ट और एलेन ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार जीते सात मैच, पर पार नहीं कर सके सेमीफाइनल की बाधा
दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा और टीम ने लगातार सात मैच जीते। लेकिन एडेन मार्करम की अगुआई वाली टीम सेमीफाइनल की बाधा पार नहीं कर सकी। दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप में ग्रुप डी में शामिल थी और उसने अपने अभियान की शुरुआत कनाडा को 57 रन से हराकर की थी। इसके बाद उसे अफगानिस्तान से चुनौती मिली, लेकिन टीम सुपर ओवर में ये मुकाबला जीतने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को ग्रुप चरण में सात विकेट से हराया था और फिर यूएई को छह विकेट से मात दी थी। 

दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीते और सुपर आठ में प्रवेश किया। सुपर आठ में टीम ने भारत जैसी मजबूत टीम को हराया। ऐसा लग रहा था कि टीम इस बार कुछ कमाल दिखाएगी। इसके बाद उसने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से रौंदा और फिर जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका की टीम अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन कीवियों ने उसके सफर पर ब्रेक लगा दिया। 

फिर चोकर्स साबित हुई दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में दमदार चल रहा था। टीम ने ग्रुप चरण के बाद सुपर आठ में भी अपने सारे मुकाबले जीते थे। दक्षिण अफ्रीका ने खिताब की प्रबल दावेदार भारत को भी हराया था, लेकिन एक बार फिर बड़े मुकाबलों में टीम दबाव नहीं झेल सकी। न्यूजीलैंड ने आखिरकार दक्षिण अफ्रीका का विजयी अभियान रोका। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक कभी टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम नहीं किया है और उसका इंतजार फिर बढ़ गया है। 

टी20 विश्व कप में सफर
दक्षिण अफ्रीका का टी20 विश्व कप इतिहास में सफर की बात करें तो टीम चार बार सेमीफाइनल में गई है जिसमें एक बार ही फाइनल तक पहुंच सकी है। लेकिन खिताब अब तक नहीं जीता है। 2007 में दक्षिण अफ्रीका सुपर आठ तक पहुंची थी। इसके बाद 2009 में सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया, लेकिन टीम को हार मिली। 2010 और 2012 में दक्षिण अफ्रीका का सफर सुपर आठ में थमा। फिर 2014 में टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, लेकिन भारत ने उसे हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

दक्षिण अफ्रीका 2016 में सुपर 10 और 2021 तथा 2022 में सुपर 12 चरण में ही बाहर हो गई। टीम ने 2024 में पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ एक समय खिताब के करीब पहुंच गई थी, लेकिन बेहद कम अंतर से चूक गई। इस बार लगा था कि टीम के खिताब का इंतजार शायद खत्म हो क्योंकि दक्षिण अफ्रीका दमदार फॉर्म में दिख रही थी। पर एक बार फिर टीम खिताब के करीब आकर चूक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed