सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ VS SA: Finn Allen hits fastest hundred in T20 World Cup history know stats

NZ vs SA: फिन एलेन ने जड़ा टी20 विश्वकप इतिहास का सबसे तेज शतक, सेमीफाइनल में तूफानी पारी से बनाया कीर्तिमान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 04 Mar 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलेन ने महज 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था।

NZ VS SA: Finn Allen hits fastest hundred in T20 World Cup history know stats
फिन एलेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में कीवियों की जीत के हीरो रहे फिन एलेन और टिम सीफर्ट। दोनों की शतकीय साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 170 रनों का लक्ष्य महज 12.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस दौरान फिन एलेन ने शानदार शतक जड़ा और नाबाद रहे। सलामी बल्लेबाज ने इसी के साथ कई कीर्तिमान स्थापित कर दिए।
Trending Videos

फिन एलेन का ऐतिहासिक शतक
कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलेन ने महज 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 47 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं, एलेन टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में अपने साथी ग्लेन फिलिप्स से आगे निकल गए, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2020 में 46 गेंदों में सैकड़ा जड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलेन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। फिन एलेन, यान निकोल लॉफ्टी-ईटन और सिकंदर रजा के नाम 33 गेंदों में शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, इस्टोनिया के साहिल चौहान 27 गेंदों में शतक पूरा कर इस मामले में शीर्ष पर हैं जबकि तुर्किये के मुहम्मद फरहाद 29 गेंदों में शतक जड़कर दूसरे पायदान पर हैं। फिल एलेन के नाम टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह 100 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले 2009 में सेमीफाइनल मुकाबले में तिलकरत्ने दिलशान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 96 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा एलेन टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए। उनसे पहले ब्रैंडन मैकुलम (123 रन) और ग्लेन फिलिप्स (104 रन) ने शतक जड़े थे।

NZ VS SA: Finn Allen hits fastest hundred in T20 World Cup history know stats
न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचा - फोटो : ANI
मैच में क्या हुआ?
गेंदबाजों के बाद टिम सीफर्ट और फिन एलेन की शानदार साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका ने मार्को यानसेन के दमदार प्रदर्शन से 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड के लिए सीफर्ट और एलेन ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। यह दूसरी बार है जब कीवी टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम ने 2021 में खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed