सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs DC: Shubman Gill to play against Delhi Capitals

GT vs DC: गुजरात टाइटंस के लिए राहत की खबर, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में खेलेंगे शुभमन गिल

हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 07 Apr 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले गुजरात टाइटंस के लिए राहत भरी खबर आई है। टीम के कप्तान शुभमन गिल पूरी तरह फिट हैं और आगामी मैच में खेलते नजर आएंगे। इसकी जानकारी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन ने दी।

GT vs DC: Shubman Gill to play against Delhi Capitals
शुभमन गिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। ओपनिंग पार्टनर बी साई सुदर्शन ने इसकी पुष्टि की है। जीटी और डीसी के बीच यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। 
Trending Videos


दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे गिल
मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गिल राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच में नहीं उतरे थे। यह मुकाबला जीटी छह रन से हार गई थी। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुदर्शन ने कहा, 'शुभमन को कोई दिक्कत नहीं है। वह पूरी तरह ठीक हैं, वह ठीक हो जाएंगे। बिल्कुल, हां (वह ओपनिंग करेंगे)।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती दो मुकाबलों में मिली हार भुलाकर करना चाहेगी वापसी
गुजरात टाइटंस अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है। इस टीम को पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसे राजस्थान रॉयल्स ने छह रन से हराया। हालांकि, सुदर्शन ने टीम की वापसी करने की क्षमता पर भरोसा जताया है, खासकर टीम के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह दोनों का मिला-जुला रूप है, ओपनिंग बल्लेबाजों और टॉप-3 बल्लेबाजों के तौर पर, अगर कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक खेलता है, तो यह टीम के लिए हमेशा एक अच्छी बात होती है। मुझे लगता है कि हमें अपने मिडिल ऑर्डर पर भरोसा है, वे जरूर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह वही टीम है जिसके साथ पिछले साल खेला था।'

उन्होंने कहा, 'अभी सिर्फ दो मैच खेले गए हैं। मेरा और पूरी टीम का मानना है कि हमारा मिडिल ऑर्डर जरूर शानदार प्रदर्शन करेगा और हम मैच जीतेंगे। आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है, जहां दो-तीन दिनों के अंदर लगातार मैच खेलने होते हैं, इसलिए इस टूर्नामेंट में 'मोमेंटम' बनाए रखना सबसे जरूरी चीजों में से एक है।' पिछले दो मुकाबलों में हार पर सुदर्शन ने कहा, 'हां, हम इन दो मुकाबलों पर नजर डालते हैं और हमने इनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि हम आगे भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे, ताकि हमें अपनी पहली जीत मिल सके और हम अपनी जीत की लय वापस हासिल कर सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed