सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Head coach Gautam Gambhir returns to India due to "family emergency", Know all Details India tour of England

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से अचानक भारत वापस आए मुख्य कोच गौतम गंभीर, जानें वजह; डेशकाटे को मिली यह जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Jun 2025 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

गंभीर की अनुपस्थिति में सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे शुक्रवार से भारत और भारत ए के बीच शुरू होने वाले चार दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान टीम की देखरेख करेंगे।

Head coach Gautam Gambhir returns to India due to "family emergency", Know all Details India tour of England
गिल और गंभीर - फोटो : ANI
loader
विज्ञापन

विस्तार

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर अचानक भारत लौट आए हैं। उन्होंने पारिवारिक आपातकाल को वजह बताया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को इसकी जानकारी दी है। सूत्र ने बताया कि गंभीर को अपनी मां की देखभाल के लिए वापस लौटना पड़ा, जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण नई दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टेस्ट टीम 20 जून से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड में है।
Trending Videos

डेशकाटे फिलहाल टीम की देखरेख करेंगे
सूत्र ने बताया कि गंभीर को अपनी मां को देखने के लिए वापस लौटना पड़ा, जिन्हें दिल का दौरा पड़ा है और वह इस समय नई दिल्ली के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। सूत्र ने कहा, 'गौतम की मां को बुधवार को दिल का दौरा पड़ा था। वह और उनका परिवार गुरुवार को भारत के लिए रवाना हुए और वे दिल्ली पहुंच गए हैं। गंभीर की मां की स्थिति में सुधार दिख रहा है। हालांकि वह अभी आईसीयू में हैं। पूरी संभावना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह शुरुआती टेस्ट से पहले वापस ब्रिटेन आ जाएंगे।' गंभीर की अनुपस्थिति में सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे शुक्रवार से भारत और भारत ए के बीच शुरू होने वाले चार दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान टीम की देखरेख करेंगे। उन्हें गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक जैसे अन्य कोचिंग स्टाफ से सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों को परखना चाहेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देगी। भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले थे और उसमें बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया था। किसी भी सीरीज से पहले इस तरह के मैच टीम की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। भारतीय टीम ने यह मैच खाली स्टेडियम में खेलने का विकल्प चुना है जिससे विपक्षी टीम को उनकी रणनीति की भनक नहीं लग सके।

कुलदीप-जडेजा पर रहेगी निगाहें 
इस मैच में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन पर निगाह रहेगी और भारतीय टेस्ट टीम की अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए इन दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बुधवार को कहा था कि यह मैच भारत की तैयारी की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि सामान्य अभ्यास सत्रों से एक दिन में 90 ओवर गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण करने की क्षमता विकसित करना मुश्किल होता है। इस चार दिवसीय मैच को आधिकारिक तौर पर प्रथम श्रेणी का दर्जा प्राप्त नहीं है। इसमें यदि कोई बल्लेबाज सस्ते में आउट हो जाता है तो उसे दूसरा मौका मिलता है। इस मैच से भारतीय टीम प्रबंधन को मैच की परिस्थितियों में अपने खिलाड़ियों विशेष कर गेंदबाजों का आकलन करने का अच्छा मौका मिलेगा।

स्पिनर के लिए करनी होगी माथापच्ची 
इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि गेंदबाज चाहे वह स्पिनर हो या तेज गेंदबाज वास्तविक मैच में अपेक्षित लय में हों। हेडिंग्ले के लिए एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर को चुनने के लिए गंभीर को कुछ माथापच्ची करनी होगी। जडेजा का विदेश में बल्लेबाजी रिकॉर्ड अच्छा रहा है लेकिन अगर भारत को 20 विकेट हासिल करने हैं तो फिर कुलदीप की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। कुलदीप यहां की परिस्थितियों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अच्छे सहयोगी साबित हो सकते हैं। जडेजा बनाम कुलदीप अंतिम एकादश के लिए सबसे बड़ी पहेली है जिसे टीम मैनेजमेंट को सुलझाना होगा।

तेज गेंदबाजों पर भी रहेंगी निगाहें
इसी तरह इस मैच से टीम मैनेजमेंट और कप्तान शुभमन गिल को यह देखने का मौका मिलेगा कि आकाश दीप की फुल लेंथ या प्रसिद्ध कृष्णा की बैक ऑफ द लेंथ में से कौन सी गेंद इन परिस्थितियों में बेहतर काम करती है। छह महीने बाद लाल गेंद से मैच खेलने वाले बुमराह को कई स्पैल में गेंदबाजी करने और अपनी फिटनेस को परखने का मौका मिलेगा। पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट से वापसी के बाद से उन्होंने सिर्फ आईपीएल खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed